फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2023 Samagri: आज महाशिवरात्रि पर इन पूजन सामग्री से करें शिव पूजा, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 18 Feb 2023 10:18 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

MahaShivratri 2023 Puja Samagri List: शिव उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि इस साल 18 फरवरी 2023 को है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन
1 of 1
महाशिवरात्रि पर इन पूजन सामग्री के बिना अधूरी है शिव पूजा - फोटो : iStock
MahaShivratri 2023 Puja Samagri List: शिव उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि आज यानी 18 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। शिवपुराण के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोले शंकर धरती पर सभी शिवलिंग में विराजमान रहते हैं। ऐसे में जो शिवभक्त महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। शिव पूजा में कुछ विशेष सामग्रियों को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं इस महाशिवरात्रि शिव जी की पूजा के लिए सामग्रियों के बारे में...

MahaShivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन करें ये अचूक उपाय, महादेव करेंगे हर मनोकामना पूरी 

महाशिवरात्रि 2023 पूजा सामग्री
  • शिव जी की तस्वीर या छोटा शिवलिंग, बेलपत्र
  • भांग
  • धतूरा
  • मदार पुष्प, फूलों की माला
  • शमी के पत्ते
  • कमल और सफेद फूल
  • गंगाजल, महादेव के लिए वस्त्र
  • गाय का दूध, दही, शक्कर
  • जनेऊ, चंदन, केसर, अक्षत्
  • इत्र, लौंग, छोटी इलायची, पान, सुपारी
  • शहद, बेर, मौसमी फल, खस
  • मौली, रक्षा सूत्र, भस्म, अभ्रक, कुश का आसन
  • महाशिवरात्रि व्रत कथा, शिव चालीसा, शिव आरती की पुस्तक
  • भोग के लिए हलवा, ठंडाई, लस्सी, मालपुआ आदि
  • पूजा के बाद हवन सामग्री
  • परिमल द्रव्य, रत्न, आभूषण
  • दान के लिए कंबल, वस्त्र, अन्न, गुड़, घी, फल आदि
  • माता पार्वती के लिए श्रृंगार सामग्री, साड़ी
  • आरती के लिए दीपक, गाय का घी, कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें