फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2022: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल, मिलेगा मनचाहा वरदान

Sat, 26 Feb 2022 04:22 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल - फोटो : iStock
हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल 1 मार्च, 2022 को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व को बेहद खास माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। यानी भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का इसी दिन विवाह हुआ था। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन शिव की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखकर विधिवत शिव शंकर की पूजा करने से अविवाहित कन्याओं को शीघ्र विवाह का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं विवाहित महिलाओं के अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन पूजा में कुछ चुनिंदा फूलों को चढ़ाने से बाबा भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। आइए जानते हैं उन फूलों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल - फोटो : iStock
कमल, शंखपुष्प और बेलपत्र
  • महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कमल, शंखपुष्प और बेलपत्र अर्पित करने से आर्थिक तंगी या धन की कमी के निजात मिलती है। इसके अलावा कहा जाता है कि अगर एक लाख की संख्या में इन पुष्पों को शिवजी को अर्पित किया जाए, तो सभी पापों का नाश होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल - फोटो : iStock
मदार और धतूरे का फूल
  • धतूरे का फूल और फल भगवान भोलेनाथ का सबसे पसंदीदा चढ़ावा है। इसके अलावा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवलिंग पर धतूरे और इसके फूल चढ़ाने से विषैले जीवों का खतरा नहीं रहता है। साथ ही शिवलिंग पर मदार के फूल चढ़ाने से आंखों के रोग दूर होते हैं। 

4 of 5
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल - फोटो : iStock
कनेर, दुपहरिया, दूर्वा और हरसिंगार
  • महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर कनेर के फूल चढ़ाने से उत्तम वस्त्र की कामना पूरी होती है। वहीं दुपहरिया के फूलों से शिव की पूजा करने से आभूषण की प्राप्ति होती है। इसके अलावा शिवलिंग पर हरसिंगार के फूल चढ़ाने से धन और वैभव में वृद्धि होती है। वहीं हरी दूर्वा अर्पित करने से शरीर स्वस्थ रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये फूल - फोटो : iStock
चमेली, बेला, शमी और अलसी
  • मान्यता है कि अलसी के फूलों से भोलेनाथ की उपासना करने वालों पर भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं। वहीं शिवलिंग पर शमीपत्र चढ़ाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा चमेली के पुष्पों से शिव की उपासना करने पर वाहन सुख प्राप्त होता है और बेला के फूलों से शिव की उपासना करने पर शादी की इच्छा रखने वालों को मनोनुकूल वर-वधू की प्राप्ति होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें