महाकुंभ कल्पवास
- फोटो : अमर उजाला
कल्पवास के नियम
कल्पवास व्रत करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। इस व्रत में बेहद कठिन साधना होती है। कल्पवास के दौरान दिनचर्या बेहद कठिन होती है। कल्पवास के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। अगर नियमों का पालन सही तरीके से न किया जाए, तो तपस्या भंग मानी जाती है। ये 21 नियम इस प्रकार है।
-
इंद्रियों को नियंत्रण में रखना
-
हर स्थिति में सत्य का पालन करना
-
अहिंसा का पालन करना
-
ब्रह्मचर्य के व्रत का पालन करना
-
सभी जीव-जंतुओं के प्रति दयाभाव
-
प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में जागना और सही दिनचर्या का पालन करना
-
किसी भी तरह का व्यसन न करना
-
प्रतिदिन 3 बार स्नान करना
-
पितरों के प्रति आदर प्रकट करना और पिंडदान
-
संध्या ध्यान
-
मन में जप करना
-
यथा संभव दान करना
-
संकल्प के क्षेत्र से बाहर न जाना
-
किसी की भी निंदा न करना
-
सत्संग करना
-
साधु-संन्यासियों के सेवा करना
-
दिन में एक बार भोजन करना
-
धरती पर सोना
-
जप करना
-
देव-देवताओं का पूजन करना
-
अग्नि का ताप ग्रहण न करना