फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Purnima 2021: 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा, राशि के अनुसार करें उपाय, सारी कामनाएं होंगी पूरी

Tue, 23 Feb 2021 03:30 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
माघ पूर्णिमा 2021 - फोटो : अमर उजाला
Magh Purnima 2021: माघ पूर्णिमा तिथि 27 फरवरी शनिवार के दिन पड़ रही है। हिन्दू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा के दिन दान, हवन, व्रत और जप किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान एं दान पुण्य के कार्य करने वालों को सुख-सौभाग्य, धन-संतान और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं। आपकी राशि के अनुसार ये उपाय इस प्रकार हैं - 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
पूर्णिमा के दिन आप गुड़ का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोग हरे रंग की मूंग की दाल अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
पूर्णिमा के दिन चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
पूर्णिमा के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा अवश्य खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
 

8 of 13
राशि
तुला राशि
पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर का दान अवश्य करना चाहिए। यह करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाने चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में चने की दान अवश्य दान करें। ऐसा करने से आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि
पूर्णिमा के दिन कंबल का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
पूर्णिमा के दिन काली उड़द की दाल अवश्य दान करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमीं नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें