magh mela prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
शास्त्रों में माघ के महीने को स्नान, दान और उपवास के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। माघ माह के दौरान पवित्र नदी में स्नान करके सूर्य को अर्घ्य देने से सूर्य नारायण की कृपा होती है। माघ माह के बारे में मान्यता है कि जो मनुष्य इस महीने में भक्तिभाव से पवित्र नदी में स्नान करता है, उसे पापों से मुक्ति मिल जाती है और भगवान विष्णु की कृपा से वह सभी सुखों को प्राप्त करता है। इसके अलावा पवित्र नदी में स्नान करने से शरीर में सकारात्मकता का संचार होता है। इस माह में पवित्र नदी में स्नान और दान पुण्य करने के व्यक्ति को रोग एवं विकारों के मुक्ति मिलती है। माघ माह में पशुओं को चारा खिलाना और जरूरतमंदों की सेवा करना बहुत शुभफलदायी रहता है।