फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

mauni amavasya 2021: इस दिन है मौन रहने का है विषेश महत्व, जानें तिथि-समय और व्रत नियम

Thu, 28 Jan 2021 07:22 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी अमावस्या 2021 - फोटो : प्रयागराज
माघ मास की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। इस बार मौनी अमावस्या 11 फरवरी को पड़ रही है। इस दिन मौन रहकर स्नान और दान करने का विशेष महात्मय माना गया है। माघ की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहने के पीछे का कारण माना जाता है कि इस दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था और मनु शब्द से ही मौनी की उत्पत्ति हुई है। इस दिन भारी संख्या में भक्त पवित्र नदी में स्नान करने के लिए जुटते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन मौन रहने का क्या है महत्व और अमावस्या के नियम,
विज्ञापन

2 of 4
मौनी अमावस्या 2021 - फोटो : प्रयागराज
मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत धारण करने का विशेष महत्व माना गया है। इस बारे में शास्त्रों में कहा गया है कि होंठों से जाप करने से कई गुणा अधिक पुण्य मौन रहकर हरि का जाप करने से मिलता है। मौनी अमावस्या पर पूरे दिन मौन धारण करने का महत्व माना जाता है, परंतु दान-स्नान से सवा घंटे पहले भी यदि मौन रख लिया जाए तो 16 गुना अधिक दान का फल प्राप्त होता है।  माना जाता है कि इस दिन मौन व्रत करने से मुनिपद की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति इस दिन पूरे नियमों के साथ मौन रहकर दान और स्नान करता है तो उसके जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। जानते हैं कैसे करते हैं व्रत जानें नियम... 
 
विज्ञापन

3 of 4
मौनी अमावस्या 2021 - फोटो : प्रयागराज
मौनी अमावस्या के आवश्यक नियम 
  • प्रातः या संध्या के समय स्नान के पहले संकल्प लें।
  • स्नान से पहले जल को अपने हाथ से स्पर्श करके माथे पर लगाकर प्रणाम करें।
  •  जल में काले तिल डालकर भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद मौन रहकर ही मंत्र जाप करें।
  • अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्न. वस्त्र आदि अन्य वस्तुओं का दान करें।
  • यदि आप मौन व्रत नहीं कर रहे हों तो इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी के लिए भूलकर किसी के लिए अपशब्द न निकालें।
विज्ञापन

4 of 4
मौनी अमावस्या 2021 - फोटो : प्रयागराज
मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्त 
मौनी अमावस्या आरंभ- 10 फरवरी 2021 को 01 बजकर 10 मिनट से 
मौनी अमावस्या समाप्त- 11 फरवरी 2021 की रात 12 बजकर 27 मिनट तक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें