माघ मास कालाष्टमी कब है ?
- फोटो : adobe stock
माघ मास कालाष्टमी कब है ?
माघ मास कालाष्टमी का व्रत इस बार माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाएगा। इस वर्ष कालाष्टमी की तिथि 10 जनवरी, शनिवार को सुबह 8:24 बजे से प्रारंभ होगी और अगले दिन 11 जनवरी, रविवार को दोपहर 11:21 बजे तक रहेगी।उदय तिथि के अनुसार, इस बार कालाष्टमी का व्रत 10 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन भगवान भैरव की विधिपूर्वक पूजा और व्रत करने से जीवन के सभी संकट, भय और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। इसके अलावा, शनिवार के दिन पड़ने वाली कालाष्टमी का प्रभाव विशेष रूप से अधिक शुभ माना जाता है।