Shivling Jalabhishek Niyam: हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि, यदि सच्चे मन से महादेव को केवल एक लोटा जल चढ़ाया जाए, तो व्यक्ति के जीवन की अनेक समस्याएं दूर होती हैं। शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग पर नियमित रूप से जल अर्पित करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण करते हैं। लेकिन शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए अन्यथा नकारात्मकता का प्रवाह हो सकता है। इस दौरान खासकर शिवलिंग पर किस लोटे से जल अर्पित किया जाना है, इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव पूजा के फल पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं शिवलिंग पर जल चढ़ाने के कुछ महत्वपूर्ण नियमों को जान लेते हैं।