फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Gupt Navratri Upay: गुप्त नवरात्रि के आखिरी दिन करें ये पांच उपाय, दूर होगी हर समस्या

Wed, 05 Feb 2025 04:20 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में आने वाली कई समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ उपाय...
विज्ञापन
1 of 5
माघ गुप्त नवरात्रि 2025 - फोटो : Amar Ujala
Magh Gupt Navratri Upay: नवरात्रि का पर्व वर्ष में चार बार आता है, जिसमें दो प्रकट नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं। वर्तमान में गुप्त नवरात्रि का समय चल रहा है, जिसका समापन 7 फरवरी 2025, शुक्रवार को होगा। इस विशेष अवधि में गुप्त साधना और तंत्र-मंत्र के माध्यम से देवी की आराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में आने वाली कई समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ उपाय...

नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए
गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन देवी दुर्गा की पूजा करने के पश्चात उनके समक्ष 11 लौंग रखें। कुछ समय बाद इन लौंगों को जलते हुए कपूर में डालकर पूरे घर में इसका धुआं फैलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
 

Mahashivratri 2025: 26 या 27 फरवरी कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि से लेकर व्रत पारण मुहूर्त तक सबकुछ

Magh Purnima 2025: कब है माघ पूर्णिमा? जानें इसका महत्व और इस दिन किए जाने वाले शुभ कार्य

विज्ञापन

2 of 5
धन लाभ के लिए उपाय - फोटो : Adobe Stock
धन लाभ के लिए उपाय
इस दिन पान के पत्ते पर केसर से "श्रीं" लिखें और इसे देवी मां के चरणों में अर्पित करें। कुछ समय बाद इस पत्ते को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
सुख-समृद्धि के लिए - फोटो : Amar Ujala
सुख-समृद्धि के लिए
नवरात्रि के अंतिम दिन नौ कन्याओं को आमंत्रित कर भोजन कराएं और उनकी पूजा करें। पूजा के दौरान देवी को अर्पित किए गए पुष्पों को एक सफेद कपड़े में लपेटकर घर के किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। यह उपाय परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने में सहायक माना जाता है।

4 of 5
नजर दोष से मुक्ति के लिए - फोटो : freepik
नजर दोष से मुक्ति के लिए
यदि किसी व्यक्ति को बुरी नज़र या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव महसूस हो रहा हो, तो गुप्त नवरात्रि के दिन उसके ऊपर से 11 बार नारियल वार लें और फिर इसे किसी सुनसान स्थान पर फेंक दें। यह उपाय नज़र दोष से मुक्ति दिलाने में प्रभावी माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाए रखने के लिए - फोटो : freepik
वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाए रखने के लिए
यदि पति-पत्नी के बीच अनबन हो रही हो, तो गुप्त नवरात्रि के दिन एक साथ बैठकर देवी मंत्रों का जाप करें। इस दौरान घी का दीपक प्रज्वलित करें और पूजा के उपरांत देवी को भोग अर्पित करें। बाद में इस प्रसाद को दोनों मिलकर ग्रहण करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।

Jaya Ekadashi 2025: जया एकादशी पर करें इस चालीसा का पाठ, सभी समस्याओं का होगा निवारण

Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान जी के इन मंत्रो का जाप, मिलेगा हर समस्या का समाधान





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें