फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Gupt Navratri Daan: माघ गुप्त नवरात्रि पर सौभाग्य प्राप्ति के लिए करें इन चीजों का दान

Wed, 22 Jan 2025 05:25 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Donations During Gupt Navratri: माघ गुप्त नवरात्रि अन्य नवरात्रि की तरह धूमधाम से नहीं, बल्कि गुप्त रूप से मनाई जाती है। देवी दुर्गा को समर्पित ये त्योहार तंत्र साधना के लिए एक शुभ मानी जाती है। इस नवरात्रि के दौरान भक्त गुप्त रूप से आध्यात्मिक अभ्यास करते हैं जिसके माध्यम से उन्हें विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं। इस दौरान कुछ चीजों का दान देने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें। 
विज्ञापन
1 of 4
माघ गुप्त नवरात्रि - फोटो : amar ujala
Magh Gupt Navratri Rituals: शरद और चैत्र माह की प्रमुख नवरात्रि की तरह गुप्त नवरात्रि भी माघ और आषाढ़ के महीनों मेंमनाई जाती है। माघ गुप्त नवरात्रि अन्य नवरात्रि की तरह धूमधाम से नहीं, बल्कि गुप्त रूप से मनाई जाती है। देवी दुर्गा को समर्पित ये त्योहार तंत्र साधना के लिए एक शुभ मानी जाती है। इस नवरात्रि के दौरान भक्त गुप्त रूप से आध्यात्मिक अभ्यास करते हैं जिसके माध्यम से उन्हें विशेष सिद्धियां प्राप्त होती हैं। इस दौरान मां दुर्गा की पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।  हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा से नवमी तक मनाई जाती है और माघ माह के शुक्ल पक्ष में आती है। इस दौरान कुछ चीजों का दान देने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें। 

Shani Gochar 2025: 30 साल बाद शनि करेंगे मीन राशि में गोचर, इन राशियों के बदलेंगे दिन

Vastu Tips For North West Corner: घर के उत्तर-पश्चिम कोना लेकर आएगा सकारात्मक ऊर्जा, बस अपनाएं ये वास्तु उपाय
विज्ञापन

2 of 4
माघ गुप्त नवरात्रि - फोटो : AdobeStock
अन्न दान 
हिंदू धर्म के अनुसार माघ नवरात्रि में अन्न दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। अन्न दान करने से पाप का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। अन्न दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 
विज्ञापन

3 of 4
माघ गुप्त नवरात्रि - फोटो : adobe stock
कुमकुम दान
कुमकुम को देवी दुर्गा का प्रतीक माना जाता है। माथे पर लगाया जाने वाला तिलक शक्ति और सुंदरता का प्रतीक है। कुमकुम दान से हम देवी दुर्गा को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। कुमकुम को एक शुभ प्रतीक माना जाता है। माघ गुप्त नवरात्रि के दौरान कुमकुम का दान करने से आपके जीवन में सफलता और समृद्धि आती है।
विज्ञापन

4 of 4
माघ गुप्त नवरात्रि - फोटो : amar ujala
जौ का दान 
माघ गुप्त नवरात्रि के दिन जौ का दान करने से व्यक्ति को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।  माघ गुप्त नवरात्रि के दिन गुप्त रूप से जौ का दान भी करने से  व्यक्ति को मनचाहा फल प्राप्त हो सकता है और जीवन में आने वाली समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें