फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maa Saraswati Mantra: वसंत पंचमी पर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा संगीत और ज्ञान की देवी सरस्वती का आशीर्वाद

Wed, 22 Jan 2025 01:11 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शास्त्रों में मां सरस्वती के कई महत्वपूर्ण मंत्रों का वर्णन किया गया है, जिनके जाप से आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है और बुद्धि प्रखर होती है। विद्यार्थियों को विशेष रूप से इन मंत्रों का जाप करना चाहिए, जो उनके लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वसंत पंचमी पर विद्यार्थी करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : Amar Ujala
Basant Panchami 2025 Maa Saraswati Mantra: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का शुभ पर्व मनाया जाता है। इस महत्वपूर्ण दिन पर ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सरस्वती को विद्या, बुद्धि, ज्ञान और विवेक की देवी माना जाता है। उनके हाथों में वीणा, पुस्तक, माला और अक्ष माला होती है, जो उनके ज्ञान और संगीत के प्रतीक हैं। माना जाता है कि मां सरस्वती परम ब्रह्म की प्रकृति का रूप हैं, जो संसार के प्राणियों में ज्ञान का प्रकाश फैलाती हैं।

इस वर्ष, वसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। शास्त्रों में मां सरस्वती के कई महत्वपूर्ण मंत्रों का वर्णन किया गया है, जिनके जाप से आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है और बुद्धि प्रखर होती है। विद्यार्थियों को विशेष रूप से इन मंत्रों का जाप करना चाहिए, जो उनके लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। यह मंत्र उनकी स्मरण शक्ति को बढ़ाने और पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने में सहायक होते हैं।

Basant Panchami 2025 Date: 2 या 3 फरवरी कब है सरस्वती पूजा? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 5
Basant Panchami - फोटो : Amar Ujala
मां सरस्वती के मंत्र और उनका महत्व
1. सरस्वती ध्यान मंत्र

ॐ सरस्वती मया दृष्ट्वा, वीणा पुस्तक धारणीम्। हंस वाहिनी समायुक्ता मां विद्या दान करोतु में ॐ।
यह मंत्र मां सरस्वती का ध्यान करने के लिए है, जो मन और आत्मा को शुद्ध करता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
धन और बुद्धि के लिए मंत्र - फोटो : adobe stock
2. सरस्वती विद्या मंत्र
सरस्वती नमस्तुभ्यं वरदे कामरूपिणि। विद्यारम्भं करिष्यामि सिद्धिर्भवतु मे सदा॥
इस मंत्र के जाप से विद्यार्थी अपने अध्ययन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

3. धन और बुद्धि के लिए मंत्र
ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम् कारी वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा।
यह मंत्र धन, बुद्धि और वाणी के दोषों को दूर करने के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है।

 

4 of 5
Basant Panchami 2025 ज्ञान वृद्धि के लिए मंत्र - फोटो : अमर उजाला
4. ज्ञान वृद्धि के लिए मंत्र
सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने। विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तुते॥
इसका जाप ज्ञान वृद्धि और मन की एकाग्रता को बढ़ाने में सहायक होता है।

5. पुराणोक्त सरस्वती मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु विद्या-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
यह मंत्र मां सरस्वती की स्तुति का परिचायक है और हर प्रकार के ज्ञान व सफलता की प्राप्ति में सहायक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मां सरस्वती के मंत्र - फोटो : adobe stock
इन मंत्रों के नियमित जाप से आत्मविश्वास बढ़ता है, वाणी दोषों से मुक्ति मिलती है और मन की शुद्धि होती है। साथ ही, व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और यश का संचार होता है। इसलिए वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा कर इन मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए।
 

Havan Ahuti Mantra 108: पंडित जी न मिलें तो इस तरह स्वयं करें हवन, जानें विधि और हवन आहुति मंत्र 108

Maha Kumbh 2025: चार पृथ्वी पर और आठ देवलोक में आयोजित होते हैं कुंभ, जानें इसका ज्योतिषीय महत्व

Maha Kumbh 2025: स्नान के लिए नहीं जा पा रहे महाकुंभ तो घर बैठे करें ये काम, मिलेगा मां गंगा का आशीर्वाद





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें