जल्द शुरू होने वाली है गुप्त नवरात्रि, जानिए सही तिथि, महत्व और पूजा-विधि
- फोटो : अमर उजाला।
माघ गुप्त नवरात्रि 2023 में कब है?
माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है, जो कि नवमी तक चलती है। इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 22 जनवरी 2023 से हो रही है। वहीं इसका समापन 30 जनवरी 2023 की होगा। इस दौरान मां दुर्गा को उपासक 9 दिन तक गुप्त तरीके से शक्ति साधना करते हैं।