Maa Santoshi Vrat Vidhi: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को समर्पित है। इसी तरह शुक्रवार का दिन संतोषी माता को समर्पित है। इस दिन मां संतोषी के नाम से व्रत किया जाता है और विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजन करने से माता संतोषी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। संतोषी माता को सुख, शांति और वैभव का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि माता संतोषी की पूजा करने से जीवन में संतोष का प्रवाह होता है। साथ ही प्रत्येक शुक्रवार को माता संतोषी की पूजा अर्चना करने से धन और विवाह संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं शुक्रवार के दिन संतोषी माता पूजा और व्रत विधि के बारे में....