फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल: 17 फरवरी को प्रेम के मामले में किन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ

Mon, 17 Feb 2020 06:04 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal - फोटो : love rashifal
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 17 फरवरी 2020 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आज का दिन। दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चालिए पढ़ते हैं आज का लव राशिफल..
 
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
  • आज का दिन अनुकूल है। प्रेमी अगर विदेश में हैं तो उससे वीडियो काल हो सकती है। रोमांस से भरा दिन रहेगा। परिवार में अगर कोई पुरानी लड़ाई चली आ रही है तो वह बढ़ भी सकती है। आज अपनी खुशी को आप सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष
  • अपने लव पार्टनर व रिश्तों को अपने दिल से दूर करने की कोशिश संदेह को जन्म देगी। आपका प्रेमी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। रिश्तों को पकड़कर रखें।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
  • आपका प्रेमी आप पर विश्वास करता है इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा समय उसके साथ गुजारें। कहीं से कोई बुरी खबर मिल सकती है। कोई भी प्रलोभन जीवनसाथी को गलत दिशा पर ले जा सकता है इसलिए उनका सही मार्गदर्शन करें।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
  • आज आपके प्रेमी को कष्ट हो सकता है। दिन संयम और समझदारी से काम लेने का है। ससुराल पक्ष से बना कर रखें। युवक युवतियों को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
  • आज नए प्रेम संबंध का प्रपोजल आप पर हावी रह सकता है। आज आपका पार्टनर आपसे नाराज भी हो सकता है। नये मित्र बनेंगे। उनके साथ ज्यादा समय बिताएंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
  • साथी की सेहत आपके चिंता का कारण बन सकती है। दिन अनुकूल नहीं है। प्रेमी के साथ लड़ाई हो सकती है या रिश्ता टूट सकता है। पार्टनर के साथ संयम की आवश्यकता है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
  • अगर अभी तक प्रेम संबंधो में दूरियां थी तो वह कम होंगी। अगर आप सिंगल हैं तो इच्छुक लव पार्टनर मिलने की संभावना है। कुछ विवाहित लोगों के रिश्ते भी टूट सकते हैं, अगर तलाक लेने के इच्छुक हैं तो आज का दिन सही है। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
  • रिश्तों में कुछ तनाव आ सकता है। मन विचलित होगा, आज आप शिथिल महसूस करेंगे। हौसला रखें और प्रेम संबंधो को सुव्यवस्थित करें। विवाहित लोगों को आपसी समझ बढ़ानी पड़ेगी वरना बच्चों पर आपके झगड़े का असर पड़ेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
  • जीवनसाथी को सम्मान मिल सकता है। विवाहित दम्पत्ति के लिए दिन बेहतर रहेगा।  घर परिवार में खुशियां वापिस आएंगी। अविवाहित युवक-युवतियों के लिए विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। काम का तनाव नींद कम करेगा। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
  • आज का दिन सोच-संभलकर चलने का है । आज जीवनसाथी से तलाक या अलगाव हो सकता है। प्रेमी के साथ दिन बेहतर व्यतीत होगा। बच्चों के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। 

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ
  • लव लाईफ के लिए दिन सामान्य है। व्यस्तता के चलसे लवर के साथ विवाद हो सकता है। अगर पार्टनर से ब्रेकअप हो गया है तो मोबाइल से उससे बातें करें ऐसा करने से प्रेमी जीवन में वापस आ सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
  • युवक-युवतियां को आफिस में नए मित्र मिल सकते हैं, जिनसे दोस्ती लंबी चलेगी शायद दोस्ती रिश्तेदारी में भी बदल सकती है। आज जरुरत से ज्यादा भावनात्मक हो सकते हैं। कहीं न कहीं मन में रिश्तों को लेकर भ्रम रहेगा। पति-पत्नी में नोंक झोंक रह सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें