फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े, खुश होंगे महादेव

Thu, 14 Jul 2022 09:55 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : अमर उजाला
Sawan 2022: आज से दो दिन बाद यानी 14 जुलाई से शिव जी का प्रिय महीना सावन शुरू हो रहा है। इस माह में भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। वैसे तो सालभर पूरे भक्ति भाव से महादेव की पूजा की जाती है, लेकिन सावन माह की बात ही कुछ और होती है। हिंदू धर्म में इस माह को बेहद पवित्र माना गया है। इस माह में देशभर के लगभग सभी शिव मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की खूब भीड़ लगती है। धार्मिक मान्यता है कि इस माह में देवों के देव महादेव की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना करने से भोले शंकर प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से सभी कष्टों को हर लेते हैं। इस माह में विधि-विधान से पूजा करके भक्त शिव जी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। वहीं ज्योतिष के अनुसार शिव जी की अधिक कृपा प्राप्त करने के लिए इस माह में भक्तों को भगवान शिव शंकर के प्रिय रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे प्रसन्न होकर महादेव आपकी हर मनोकामना पूरी कर देंगे। आइए जानते हैं सावन में किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए... 
विज्ञापन

2 of 5
सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : iStock
सावन में किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए? 

धर्म शास्त्रों के मुताबिक हरा रंग भोलेनाथ का प्रिय रंग होता है। ऐसे में सिर्फ सावन सोमवार में ही नहीं बल्कि भक्त शिवरात्रि के दौरान भी हरे रंग के वस्त्र धारण करते हैं। इसके अलावा शिव जी के दौरान आप हरे रंग के अलावा संतरी, पीले, सफेद और लाल रंग के कपड़े भी धारण कर सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार इन रंगों को पूजा-पाठ के लिए उपयुक्त माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : iStock
साथ ही ज्योतिष में ये भी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा के दौरान कभी भी काले रंग के वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। मान्यता है कि ये रंग भोलेनाथ को अप्रिय है। यही वजह है कि भक्त इस रंग को सावन सोमवार की पूजा में वर्जित मानते हैं।  

4 of 5
सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : iStock
साथ ही पौराणिक समय से ही हिंदू धर्म में मान्यता है कि पूजा में लड़कों को सूती कपड़े जैसे धोती पहनना चाहिए। इसके अलावा पूजा में मैले कपड़े बिल्कुल भी न पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सावन में शिव जी की पूजा के दौरान पहनें इस रंग के कपड़े - फोटो : istock
सिर्फ शिव जी ही नहीं बल्कि किसी भी प्रकार की पूजा में हमेशा साफ, धुले हुए और बिना बदबूदार कपड़ों को पहनना चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं कि पूजा के लिए नए कपड़े खरीदकर पहने जाएं। आप पुराने कपड़ों को पहन सकते हैं, लेकिन कपड़े साफ-सुथरे होने चाहिए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें