Lord Hanuman Mantra: हिंदू धर्म में भगवान हनुमान की पूजा, आराधना और उपवास के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। कहा जाता है मंगलवार के दिन महाबली हनुमान की पूजा करने और व्रत रखने से वे जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। मंगलवार के दिन व्रत रखकर बजरंगबली की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। ऐसे में वीर बजरंगी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन विधि पूर्वक से पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद हनुमान जी की आरती करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन राम भक्त हनुमान जी जी की आरती करने से बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा संकट मोचन हनुमान के कुछ चमत्कारी मंत्र हैं। मंगलवार के दिन इन मंत्रों का जाप करने से भय, संकट और शत्रुओं का नाश हो जाता है। तो चलिए जानते हैं हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में...