फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laung Ke Upay: धन हानि और नजर दोष से हैं लगातार परेशान, आजमाएं लौंग से जुड़े ये चार उपाय

Tue, 10 Dec 2024 01:23 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लौंग न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि कई समस्याओं का समाधान भी है। नजर दोष और आर्थिक तंगी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लौंग के कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं। यह लेख लौंग के इन चमत्कारी उपायों के बारे में विस्तार से बताता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
लौंग का उपाय - फोटो : Amar Ujala
Laung ke Upay: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान हंसी-खुशी से अपना जीवन व्यतीत करना चाहता है। मगर अक्सर लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार उन परेशानियों का कारण नजर दोष होता है, जिसकी वजह से आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। कई बार ये समस्याएं इतनी बढ़ जाती हैं कि लोगों को अपने जीवन यापन में कई अन्य कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है। मगर क्या आप जानते हैं कि आपके रसोई घर में मौजूद एक साधारण सा लौंग आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है? जी हां, हम उस लौंग की ही बात कर रहे हैं जो सब्जियों को न केवल स्वादिष्ट बनता हैं, बल्कि लौंग की वजह से सब्जी की पौष्टिकता और बढ़ जाती है। लौंग के कुछ आसान से उपायों से आप नजर दोष और आर्थिक तंगी जैसी कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं। आइए इस लेख में लौंग के उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लौंग का उपाय - फोटो : Adobe Stock
उपाय 1-
अगर आप घर से किसी जरूरी काम के लिए निकलते हैं और आपको यह संदेह है कि आप वह काम पूरा कर पाएंगे या नहीं। ऐसे में घर से निकलने से पहले दो लौंग अपने मुंह में रख लें और जहां जाना हो वहां प्रवेश करने से पहले उनमें से कुछ लौंग फेंक दें। फिर अपने इष्ट देवी-देवताओं का ध्यान करते हुए मन ही मन प्रार्थना करें। धार्मिक मान्याताओं के अनुसार, इस उपाय से वह कार्य अवश्य ही सिद्ध हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
लौंग का उपाय - फोटो : Adobe Stock
उपाय 2-
यदि आप जीवन की चिंताओं से घिरे हुए हैं तो 21 मंगलवार तक हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को चमेली के तेल में दो लौंग डालकर का दीपक जलाएं। नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंगबली से अपनी समस्याओं के समाधान की प्रार्थना करें। मान्यता है कि बजरंगबली अपने भक्तों की हमेशा रक्षा करते हैं और उनकी समस्याओं का निवारण करते हैं।

4 of 5
laung - फोटो : freepik
उपाय 3-
जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु मजबूत होते हैं, उन्हें अक्सर जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हर शनिवार को लौंग का दान करें या 40 दिनों तक रोजाना शिवलिंग पर दो लौंग चढ़ाएं। ऐसा करने से राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
laung - फोटो : freepik
उपाय 4-
अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो मां लक्ष्मी को रोजाना दो लौंग और गुलाब के फूल अर्पित करें। शुक्रवार के दिन 5 लौंग और 5 कौड़ियां लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी को अर्पित करने से भी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। अर्पित करने के बाद इस कपड़े को अपनी तिजोरी में रखें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें