Hanuman Ji Ki Aarti: कल यानी 14 जून 2022 को साल का आखिरी बड़ा मंगल है। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। ऐसे में हनुमत भक्त अंजनी पुत्र हनुमान की कृपा पाने के लिए पूजा अर्चना करेंगे। देश के कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दिन विधि विधान से पूजा करने से महाबली हनुमान की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में भगवान हनुमान की कृपा पाने के लिए आखिरी बड़ा मंगल उनकी आराधना जरूर करें। साथ ही पूजा के दौरान हनुमान जी आरती जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं हनुमान जी की पूजा विधि और आरती...
हनुमान जी की पूजा विधि
- बड़ा मंगल के आखिरी दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद पूजा स्थल पर हनुमान जी की मूर्ति मूर्ति या प्रतिमा रखें।
- इसके बाद भगवान हनुमान को पहले एक बार गंगाजल से स्नान कराएं, फिर पंचामृत से स्नान कराएं। अंत में साफ पानी से स्नान कराएं।
- इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा के आगे घी का दीपक जलाएं और वस्त्र अर्पित करें। हनुमान जी को पान जरूर चढ़ाएं।
- इसके बाद अंत में कपूर जलाकर हनुमान जी की आरती करें।