Lakshmi Chalisa: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। शुक्रवार के दिन लोग विशेष रूप से मां वैभव लक्ष्मी का व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। इस दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने से उनका आर्शीवाद प्राप्त होता है। मान्यता है कि प्रत्येक शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा और मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के घर में कभी धन का अभाव नहीं रहता है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की मूर्ति या प्रतिमा के सामने घी का दीपक जला कर लक्ष्मी चालीसा का पाठ करने से घर में धन-धान्य और सौभाग्य का आगमन होता है। यहां लक्ष्मी चालीसा की लिरिक्स दी जा रही है, जिसके जरिए आप इसका पाठ आसानी से कर सकते हैं...
श्री लक्ष्मी चालीसा
॥ दोहा ॥
मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास।
मनोकामना सिद्ध कर पुरवहु मेरी आस॥
सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार।
ऋद्धि सिद्धि मंगलप्रदे नत शिर बारंबार॥