फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuldevi Devta: इस तरह पता करें आपके कुल के देवी-देवता कौन हैं? जानें उनके पूजन का महत्व

Mon, 07 Jul 2025 12:38 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने कुल देवी-देवता की जानकारी नहीं है। यदि आपको भी अपने कुल देवी-देवता के बारे में नहीं पता, तो आइए जानें कि अपने कुल के आराध्य देवी-देवता की पहचान कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
इस तरह जानें आपके कुल के देवी-देवता कौन हैं? - फोटो : Adobe Stock
Kuldevi Devta: हिंदू धर्म में कुल देवी-देवताओं को अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इन्हें परिवार का रक्षक और संरक्षक माना जाता है। इनकी उपासना एक ऐसी परंपरा है जो कई पीढ़ियों से चली आ रही है। माना जाता है कि कुल देवताओं की कृपा से जीवन में सुख, शांति, सुरक्षा और समृद्धि बनी रहती है। हालांकि, आज के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें अपने कुल देवी-देवता की जानकारी नहीं है। यदि आपको भी अपने कुल देवी-देवता के बारे में नहीं पता, तो आइए जानें कि अपने कुल के आराध्य देवी-देवता की पहचान कैसे की जा सकती है।

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये खास उपाय, जीवन की सभी बाधाएं होंगी दूर
Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज जी ने बताई भगवान शिव को प्रसन्न करने की विधि, पूरी होगी हर मनोकामना

पैतृक स्थान और वंशजों से पता करें 
हर हिंदू परिवार का एक विशेष गोत्र होता है, जो उसकी वंश परंपरा को दर्शाता है। उसी गोत्र के अनुसार परिवार की कुल देवी या कुल देवता होते हैं। आप अपने परिवार के बुजुर्गों, या समान गोत्र वाले अन्य परिवारों से बात करके इस संबंध में जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इस तरह जानें आपके कुल के देवी-देवता कौन हैं? - फोटो : adobe stock
गोत्र के आधार पर पहचानें कुल देवता
एक ही गोत्र के लोग एक ही कुल देवी या देवता की पूजा करते हैं। यदि आपको अपने कुल देवता की जानकारी नहीं है, तो अपने गोत्र से संबंधित धार्मिक परंपराओं और जानकार लोगों से मार्गदर्शन लिया जा सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
इस तरह जानें आपके कुल के देवी-देवता कौन हैं? - फोटो : freepik
पूजन स्थलों से मिले संकेत
कई बार परिवार की कुल देवी-देवता की जानकारी उस मंदिर या स्थान से मिलती है जहां पूर्वजों द्वारा विशेष पूजा-पाठ या अनुष्ठान होते थे। विवाह, मुंडन, श्राद्ध आदि अवसरों पर जिस स्थान पर नियमित रूप से पूजा होती थी, वह आपके कुलदेवता का संकेत हो सकता है। 

4 of 5
इस तरह जानें आपके कुल के देवी-देवता कौन हैं? - फोटो : freepik
कुंडली से भी मिल सकता है संकेत
यदि पारिवारिक या गोत्रीय जानकारी उपलब्ध न हो तो जन्म कुंडली की सहायता से भी कुल देवी-देवता की पहचान की जा सकती है। कुंडली के कुछ विशेष भाव, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति आपके आराध्य देवी या देवता की ओर संकेत कर सकती है। इसके लिए किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से मार्गदर्शन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुल देवी-देवता की पूजा के लाभ - फोटो : freepik
कुल देवी-देवता की पूजा के लाभ
कुल देवताओं की पूजा केवल एक धार्मिक परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि इनके पूजन से पितृदोष से मुक्ति मिलती है और पूर्वजों को तृप्ति प्राप्त होती है। इसके साथ ही परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और उन्नति का वातावरण बना रहता है। यही कारण है कि विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण और अन्य शुभ कार्यों में कुल देवी-देवता की पूजा करना आवश्यक माना गया है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें