फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2019: भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में इस रंग का होना चाहिए आसन, होगा ये बड़ा लाभ

Thu, 22 Aug 2019 10:18 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का पूरे देश में जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार 23 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं और जन्माष्टमी के दिन घर-घर में इनके बाल रूप की पूजा की जाती है। इस दिन हिंदू धर्म में लोग विशेष पूजा करते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूजा करते वक्त किस तरह की बातों का ख्याल रखना चाहिए। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 5
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
पूजा करने से पहले भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ-साथ गौमाता की भी मूर्ति रखनी चाहिए। क्योंकि श्रीकृष्ण को गायों से बहुत प्रेम था। इसलिए जन्माष्टमी के दिन गौमाता की पूजा जरूर करें। और इस खास दिन पर गौशाला में हरी घास का दान करें। पूजा के दौरान सुंदर आसन का उपयोग करें। आसन का रंग तेज और चमकीला होना चाहिए। साथ ही कृष्ण को चढ़ाए जाने वाला वस्त्र पीले रंग का होना चाहिए। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 5
पूजा के दौरान सबसे पहले गणेश जी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद श्रीकृष्ण की पूजा में आचमन करें। लड्डू गोपाल की पूजा से पहले खुद साफ हाथ से जल धोएं, इसके बाद ही श्रीकृष्ण को जल अर्पित करें। इसके लिए सुगंधित फूलों वाले जल का उपयोग करें। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)

4 of 5
भगवान कृष्ण - फोटो : Social media
श्रीकृष्ण के पैर पूजा के दौरान धोना चाहिए। पूजा से पहले पाद्य में साफ पानी और पंखुड़ियां डालें और उससे भगवान श्रीकृष्ण के चरण धोएं। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और चीनी को एक साथ मिलाकर पंचामृत बनाएं। फिर किसी शुद्ध बर्तन में भगवान को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के बिना भोग नहीं लगाना चाहिए। दूर्वा, कुमकुम, चावल, अबीर, सुगंधित फूल और शुद्ध जल का पूजा में होना आवश्यक है। 

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
krishna - फोटो : social media
पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र कृं कृष्णाय नम: का जाप करें। बाल गोपाल की पूजा में गाय के दूध से बने घी का उपयोग करना चाहिए। दीपक के लिए भी इसी घी का उपयोग करना चाहिए।

योग्य संतान और लंबी आयु पाने के लिए इस जन्माष्टमी मथुरा में संतान गोपाल पाठ और हवन करवाएं - 24 अगस्त 2019 (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें