फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2023: संकट में जपें कृष्ण के ये चमत्कारी मंत्र, हर मुसीबत से बचाएंगे मुरली मनोहर

Tue, 05 Sep 2023 04:48 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
संकट में जपें कृष्ण के ये चमत्कारी मंत्र, हर मुसीबत से बचाएंगे मुरली मनोहर - फोटो : iStock
Krishna Janmashtami 2023: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 6 सितंबर 2023 को है। मान्यता है कि कंस के बढ़ रहे अत्याचारों को खत्म करने के लिए श्रीहरि विष्णु ने जन्माष्टमी के दिन कृष्ण के रूप में आठवां अवतार लिया था। भक्ति की परंपरा में श्रीकृष्ण सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाले भगवान हैं। एक तरफ जहां बाल रूप में कान्हा की लीलाएं भक्तों के मन को लुभाती हैं, तो वहीं योगेश्वर रूप में श्री कृष्ण जीवन का दर्शन भी देते हैं। मुरली मनोहर की पूजा मन को शान्ति देने के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि भी लाती है। ऐसे में इस जन्माष्टमी पर आप भी श्रीकृष्ण की कृपा पाने के लिए उनके मंत्र का जाप करें। इससे आपको चमत्कारी लाभ मिलेगा। श्री कृष्ण के प्रभावशाली मंत्र इस प्रकार हैं... 

Janmashtami 2023: पाना चाहते हैं कान्हा की तरह सुंदर और गुणवान संतान, तो जन्माष्टमी पर करें ये उपाय 

 
विज्ञापन

2 of 6
संकट में जपें कृष्ण के ये चमत्कारी मंत्र, हर मुसीबत से बचाएंगे मुरली मनोहर - फोटो : iStock
हरे कृष्ण हरे कृष्ण 
कृष्ण कृष्ण हरे हरे 
हरे राम हरे राम 
राम राम हरे हरे॥ 
इस मंत्र को वैष्णव लोग 'महामन्त्र' कहते हैं। कृष्ण के इस मंत्र का जाप करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
संकट में जपें कृष्ण के ये चमत्कारी मंत्र, हर मुसीबत से बचाएंगे मुरली मनोहर - फोटो : iStock
'ॐ नमो भगवते श्री गोविन्दाय'
धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के इस द्वादशाक्षर मंत्र का जो भी साधक जाप करता है, उसे सुख, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। प्रेम विवाह करने की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए यह रामबाण साबित होता है। 

Dahi Handi 2023: इस साल कब किया जाएगा दही हांडी उत्सव का आयोजन? जानिए क्या है इसका महत्व

4 of 6
संकट में जपें कृष्ण के ये चमत्कारी मंत्र, हर मुसीबत से बचाएंगे मुरली मनोहर - फोटो : iStock
'कृं कृष्णाय नमः'
यह पावन मंत्र स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताया गया है। इसके जप से जीवन से जुड़ी तमाम बाधाएं दूर होती हैं और घर-परिवार में सुख और समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन

5 of 6
संकट में जपें कृष्ण के ये चमत्कारी मंत्र, हर मुसीबत से बचाएंगे मुरली मनोहर - फोटो : iStock
'ॐ श्री कृष्णाय शरणं मम्।'
जीवन में आई विपदा से उबरने के लिए यह बहुत ही सरल और प्रभावी मंत्र है। इस महामंत्र का जाप करने से भगवान श्रीकृष्ण बिल्कुल उसी तरह मदद को दौड़े आते हैं, जिस तरह उन्होंने द्रौपदी की मदद की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संकट में जपें कृष्ण के ये चमत्कारी मंत्र, हर मुसीबत से बचाएंगे मुरली मनोहर - फोटो : iStock
आदौ देवकी देव गर्भजननं, गोपी गृहे वद्र्धनम्।
माया पूज निकासु ताप हरणं गौवद्र्धनोधरणम्।।
कंसच्छेदनं कौरवादिहननं, कुंतीसुपाजालनम्।
एतद् श्रीमद्भागवतम् पुराण कथितं श्रीकृष्ण लीलामृतम्।।
अच्युतं केशवं रामनारायणं कृष्ण:दामोदरं वासुदेवं हरे।
श्रीधरं माधवं गोपिकावल्लभं जानकी नायकं रामचन्द्रं भजे।।

इस मंत्र का जाप करने से न सिर्फ तमाम संकटों से मुक्ति मिलती है, बल्कि सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। घर में सुख, समृद्धि और शुभता बढ़ाने में यह महामंत्र बहुत कारगर साबित होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें