Krishna Janmashtami Mantra In Hindi: कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस को कृष्ण भक्त कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। कहा जाता है कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी बड़ी ही धूम-धाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घरों और मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की जाती है। देशभर के सभी प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर और धाम में विशेष तरह के आयोजन किए जाते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था। ऐसे में कृष्ण भक्त इस दिन उपवास रखकर कान्हा की भक्ति में डूबे रहते हैं और रात में 12 बजे विधि पूर्वक पूजा करते हैं। पूजा और व्रत के अलावा जन्माष्टमी के दिन राशि के अनुसार मंत्रों का जाप करने से लड्डू गोपाल की विशेष कृपा मिलती है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन किस राशि के जातक को कौन सा मंत्र जपना चाहिए...