फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश जी को तुलसी तो शिव जी को शंख से नहीं चढ़ाते जल, जानिए ऐसा क्यों?

Sun, 31 Dec 2017 07:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Ganesha
गणेश जी के पूजन में तुलसी का प्रयोग वर्जित है। पौराणिक कथानुसार एक बार गणेश जी गंगा किनारे तप कर रहे थे। इसी दौरान धर्मात्मज की नवयौवना तुलसी ने विवाह की इच्छा लेकर तीर्थ यात्रा पर प्रस्थान किया। भ्रमण करते हुए तुलसी गंगा के तट पर पंहुचीं। उन्होंने तरुण गणेश जी को तपस्या में लीन देखा और उनपर मोहित हो गईं। विवाह की इच्छा से तुलसी ने उनका ध्यान भंग कर दिया। तुलसी की मंशा जानकर गणेश जी ने तप भंग करने को अशुभ बताया और स्वयं को ब्रह्मचारी बताकर तुलसी के विवाह के प्रस्ताव को नकार दिया। 

पढ़ें:- मौली के धागे हाथ में बांधने से बदल जाती है किस्मत, होते हैं ये खास फायदे
 
विज्ञापन

2 of 7
ganesha - फोटो : amarujala
गणेश जी के इंकार से तुलसी बहुत दुखी हुईं और आवेश में आकर उन्होंने गणेश जी को दो विवाह का शाप दे दिया। उधर गणेश जी ने भी तुलसी को शाप दे दिया कि उसका विवाह एक असुर से होगा। एक राक्षस की पत्नी होने का शाप सुनकर तुलसी ने गणेश जी से माफी मांगी। तब श्री गणेश ने कहा कि तुम्हारा विवाह शंखचूड़ राक्षस से होगा। किंतु फिर तुम भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को प्रिय होने के साथ ही कलयुग में जगत के लिए जीवन और मोक्ष देने वाली होगी। पर मेरी पूजा में तुलसी चढ़ाना शुभ नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
गणपति विसर्जन - फोटो : amar ujala
तब से भगवान श्री गणेश जी की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है। सभी देवी-देवताओं को शंख से जल चढ़ाना शुभ माना जाता है लेकिन भगवान भोले नाथ पर शंख से जल नहीं चढ़ाया जाता है। इस संबंध में शिवपुराण में बताया गया है कि शंखचूड़ नाम का एक महापराक्रमी दैत्य था। शंखचूड़ दैत्यराज दंभ का पुत्र था। दैत्यराज दंभ ने घोर तपस्या कर विष्णु भगवान से तीनों लोकों के लिए अजेय और महापराक्रमी पुत्र का वर मांगा था।

4 of 7
श‌िव पूजा में तुलसी - फोटो : tulsi shiv puja
उधर शंखचूड़ ने जब बड़ा हुआ तो उसने पुष्कर में घोर तपस्या कर ब्रह्मा जी को प्रसन्न कर लिया और अजेय होने का वरदान प्राप्त कर लिया। इसके लिए बृह्मा जी ने उसे श्रीकृष्ण कवच दिया और धर्मात्मज की कन्या तुलसी से विवाह करने की आज्ञा दी। ब्रह्मा जी के आदेशानुसार तुलसी और शंखचूड़ का विवाह हो गया। ब्रह्मा और विष्णु के वरदान के मद में चूर शंखचूड़ ने तीनों लोकों पर स्वामित्व स्थापित कर लिया। भगवान विष्णु ने खुद शंखचूड़ के पिता दंभ को ऐसे पुत्र का वरदान दिया था इसलिए देवताओं की मदद नही कर सकते थे। सभी देवता शिव जी के पास पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 7
lord shiva
श्रीकृष्ण कवच और तुलसी के पतिव्रत धर्म की वजह से शिवजी भी उसका वध करने में सफल नहीं हो पाए तो भगवान विष्णु ने ब्राह्मण का रूप धरकर शंखचूड़ से श्रीकृष्णकवच दान में ले लिया। इसके बाद शंखचूड़ का रूप धरकर तुलसी के शील का हरण कर लिया। इसी दौरान शिव शंकर मे शंखचूड़ को अपने त्रिशुल से भस्म कर दिया और उसकी हड्डियों से शंख का जन्म हुआ। चूंकि शंखचूड़ विष्णु भक्त था इसलिए  लक्ष्मी-विष्णु को शंख का जल अति प्रिय है।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो
शिव ने उसका वध किया था इसलिए शंख का जल शिव जी को नहीं चढ़ाया जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि हलाहल का पान करने वाल भोले भंडारी को एक फूल अप्रिय है। ये फूल केतकी का फूल है। इसे शिव शंकर की पूजा में नहीं चढ़ाया जाता है। उत्तर शिव पुराण के अनुसार एक बार ब्रह्मा और विष्णु में इस बात को लेकर विवाद हो गया कि कौन बड़ा है। झगड़ा बढ़ने पर भोले नाथ को न्यायाधीश बनना पड़ा। तब भोले नाथ ने अपनी माया से एक ज्योतिर्लिंग प्रकट किया और दोनों से कहा कि जो भी ज्योतिर्लिंग का आदि और अंत बता देगा वही बड़ा कहलाएगा। आदि पता करने के लिए ब्रह्मा जी नीचे की ओर चल पड़े और भगवान विष्णु अंत पता करने के लिए ऊपर की ओर।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महाशिवरात्रि - फोटो : फाइल फोटो
ब्रह्मा जी को ज्योतिर्लिंग का पता तो नहीं चला लेकिन पीछे मुड़कर देखा तो एक केतकी फूल भी उनके साथ नीचे आ रहा था। ब्रह्मा जी ने केतकी के फूल को फुसलाकर झूठ बोलने के लिए तैयार किया और भगवान शिव के पास पहुंच गए। ब्रह्मा जी ने शिव जी से कहा कि मैंने ज्योतिर्लिंग के आदि का पता लगा लिया है और गवाह के रूप में केतकी के फूल को सामने कर दिया। उधर भगवान विष्णु ने कहा कि वे ज्योतिर्लिंग का अंत नहीं जान पाए हैं।भगवान शिव ब्रह्मा जी के झूठ को जान गए और ब्रह्मा जी का एक सिर काट दिया। तब से ब्रह्मा जी पंचमुख से चार मुख वाले हो गए और केतकी के फूल ने झूठ बोला था इसलिए भगवान शिव ने उसे अपनी पूजा में वर्जित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें