नागपंचमी पर जाने सांप से जुड़े सच(सांकेतिक तस्वीर)
यह भी माना जाता है कि उड़ने वाले सांप होते हैं, कुछ लोग उड़ने वाले सांप देखने का दावा भी करते हैं लेकिन यह सिर्फ एक भ्रम है, सांप सरीसृप वर्ग के जीव हैं, कुछ सांप पेड़ो पर रहते हैं तो यह एक पेड़ से दूसरे पेड़ तक उछल कर पहुंच जाते हैं लेकिन यह पेड़ एक दूसरे के बहुत पास होते हैं। इस तरह से देखने वालों को धोखा हो जाता है उनको लगता है कि सांप उड़ रहे हैं। इसी तरह से सांप के शरीर पर कभी भी बाल नहीं उगते हैं।