रामायण हम सभी ने देखी होगी और रावण के किरदार को हम सभी ने पसंद नहीं किया होगा। लेकिन रावण का चरित्र नकारात्मक होने के बाद भी वह पराक्रमी और योद्धा कहलाता था। रावण ने कई सारे देवी-देवताओं को अपने वश में कर लिया था। रावण ने अपने पूरे जीवनकाल में कई युद्ध अकेले ही जीते थे। अब आप सोच रहे होंगे कि भला इतना पराक्रमी व्यक्ति का सर्वनाश कैसे हो सकता है। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह रावण की बहन शूर्पणखा उसके सर्वनाश का कारण बनी थी।