छाया ग्रह केतु की पूजा कराने के लिए जिस शिव मंदिर में अधिक संख्या में लोग आते हैं, इसका नाम नागनाथस्वामी मंदिर है। इस मंदिर में केतु ग्रह की शांति और कुंडली में कालसर्प दोष होने पर इस मंदिर में खास पूजा कराई जाती है। नौ ग्रहों में राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। यानी कि इनका कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है और ये आभासी ग्रह के रूप में माने जाते हैं।