महाशिवरात्रि का त्योहार एक दिन पहले ही शुरू हो जाता है। महाशिवरात्रि की पूरी रात पूजा और कीर्तन किया जाता है। सभी शिव मंदिरों में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक कथा अनुसार,फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की रात को भगवान शिव ने संरक्षण और विनाश का सृजन किया था। वहीं दूसरी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था इसलिए इस दिन का महत्व है।