फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चन्द्रग्रहण आज, जानिए कब लगेगा सूतक और ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर

Wed, 31 Jan 2018 10:08 AM IST
प्रतीक मिश्रा पुरी, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 8
इस साल का पहला चंद्र ग्रहण बुधवार 31 जनवरी यानी आज है। यह लाल, नीला होने के साथ ही पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो 150 साल बाद पड़ रहा है। यह ग्रहण भारत के साथ-साथ अफ्रीका, एशिया, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में भी दिखाई देगा। इसका पृथ्वी पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। चंद्र ग्रहण के समय खाना, पीना और शुभ कार्य करने की मनाही है।
विज्ञापन

2 of 8
शास्त्रों में कहा गया है कि ग्रहण काल के दौरान अन्य सभी कार्यों को छोड़कर केवल पूजा-पाठ में ही ध्यान लगाना चाहिए। मत्स्य पुराण और नारद पुराण में कहा गया है कि ग्रहण के समय सभी बुरी शक्तियां प्रबल हो जाती हैं। भारत में ग्रहण का सूतक प्रातःकाल से शुरू हो जाएगा। इसमें किसी भी शुभ काम को करने से बचना उत्तम रहता है। ग्रहण शाम 5 बजकर 18 मिनट से शुरू होगा और 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा। 
विज्ञापन

3 of 8
ग्रहण काल में स्नान-दान का विशेष महत्व बताया गया है। ग्रहण के समय किसी भी शुभ वस्तु को स्पर्श नहीं करना चाहिए। भगवान की मूर्ति को स्पर्श करना भी दोषपूर्ण होता है। ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के स्पर्श के समय स्नान, मध्य में देव पूजन व मोक्ष के समय अन्न, वस्‍त्र, धनादि का दान करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्‍णु और शिव की पूजा विशेष फलदायी एवं कष्टों को निवारने वाली होती है। ग्रहण के समय नदी स्नान, शुभ कार्य आदि नहीं करने चाहिए।

4 of 8
ग्रहण के समय ‘ऊं क्षीरपुत्राय विह्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नो चंद्रः प्रचोदयात्।’ इसमें मंत्र जाप से विशेष लाभ होता है। ग्रहण के समय तुलसी, शमी, वृक्ष आदि को नहीं छूना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। मान्यता है कि जब ग्रहण पड़ रहा हो, तो भोजन पकाना, सोना और सीना-पिरोना आदि कार्य भी अशुभ फल देते हैं, इसलिए इन कार्यों से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
ग्रहण आश्लेषा एवं पुण्य नक्षत्रों में तथा कर्क राशि में घटित होगा। अतः जो लोग कर्क राशि तथा इन नक्षत्रों में पैदा हुए हैं, उन्हें कष्ट होगा। जिन राशियों पर ग्रहण अशुभ प्रभाव देने वाला है, उन राशियों के जातक खिचड़ी दान करें। यह आयु, आरोग्य देने वाला सर्वोतम उपाय है। ग्रहण में मंत्र जाप का फल एकादश गुना हो जाता है, अतः अपने गुरु के दिए हुए मंत्र का जाप करें। इस ग्रहण को नीला, लाल रंग का ग्रहण भी कहा जाता है, क्योंकि चंद्रमा इसी रंग का दिखाई देगा।
विज्ञापन

6 of 8
मेषः  इस राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण अशुभ फलदायक होगा। रोग की आशंका और शारीरिक कष्ट हो सकता है। 
वृषभः इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण अनुकूल एवं फलदायी होगा। धन लाभ बढ़ेगा। 
मिथुनः इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक हानि का योग है। 
कर्कः इस राशि के जातकों को शरीर में कष्ट या मानसिक परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन

7 of 8
सिंहः इस राशि के जातकों को स्वास्‍थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। व्यय अधिक होगा। 
कन्याः इस राशि के जातकों को ग्रहण धन लाभ, उन्नति और शुभ फल देगा। 
तुलाः इस राशि के जातकों की सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। 
वृश्चिकः इस राशि के जातकों को अपमान, चिंता और अपयश का भय बना रहेगा। 
विज्ञापन

8 of 8
धनुः  इस राशि के जातकों को रोग व आकस्मिक समस्या हो सकती है। 
मकर: इस राशि के जातकों के जीवनसाथी को कष्ट व व्यापार में हानि होगी। 
कुभः इस राशि के जातकों के लिए ग्रहण सुख व शत्रु विनाश का योग लेकर आएगा। 
मीनः इस राशि के जातकों को शारीरिक परेशानी व मानसिक पीड़ा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें