फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2018: जानिए 13 और 14 फरवरी को शिवरात्रि मनाने के पीछे की वजह

Sun, 04 Feb 2018 11:49 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत महत्व रखता है। इस बार महाशिवरात्रि का त्योहार दो दिन यानी 13 और 14 फरवरी को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। जिसे भारत के कई हिस्सों में बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है इस दिन भगवान शिव का विवाह माँ पार्वती से हुआ था। लेकिन कुछ कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरंभ हुआ था।

 
विज्ञापन

2 of 4
वैसे तो महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है लेकिन इस साल यह चतुर्दशी की तिथि दो दिन यानी 13 फरवरी और 14 फरवरी को पड़ रही है। ऐसे में इस बार असमंजस की स्थिति बन रही है कि महाशिवरात्रि व्रत किस दिन रखा जाए। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि व्रत पूजन की सही तिथि।

 
विज्ञापन

3 of 4
जब चतुर्दशी तिथि शुरू हो और रात का आठवाँ मुहूर्त चतुर्दशी तिथि में ही पड़ रहा हो, तो उसी दिन शिवरात्रि मनानी चाहिए। 2018 में महाशिवरात्रि पूजन का समय 13 फरवरी की आधी रात से प्रारंभ होगा। जिसका समापन अगले दिन यानी 14 फरवरी को किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

4 of 4
शास्त्रों के अनुसार शिवरात्रि की पूजा निशीथ काल में करना सबसे अच्छा माना जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 13 फरवरी की आधी रात से शुरू होकर 14 फरवरी तक रहेगा। शिवरात्रि निशीथ काल पूजा का समय 13 फरवरी की रात को 12:0 9 बजे से अगली तारीख की 13:01 तक रहेगा। यानी मुहूर्त की कुल समय 51 मिनट तक रहेगा। फिर 14 फरवरी को महाशिवरात्रि का पारण होगा। पारण का समय सुबह 07:04 से दोपहर 15:20 तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें