फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kharmas 2026: कब से लगेगा खरमास? जानें इस दौरान क्या करें क्या नहीं

Sun, 08 Mar 2026 02:04 PM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Kharmas 2026:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खरमास पूरे एक साल तक लगता है। इस बार खरमास 15 मार्च से लगेगा। आइए जानते हैं खरमास के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
खरमास 2026 - फोटो : अमरउजाला
Kab Se Shuru Hoga Kharmas: खरमास का महीना 15 मार्च से शुरू होने  वाला है। इसका समापन 13 अप्रैल को होगा। खरमास के दौरान कई मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार खरमास के दौरान सूर्य की गति धीमी हो जाती है। इसी वजह से शास्त्रों में खरमास का महीना शुभ नहीं माना जाता। इस दौरान विवाह, सगाई, यज्ञ, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके अलावा नया घर या वाहन आदि खरीदना भी वर्जित है। खरमास के दौरान कुछ नियमों का पालन करना भी आवश्यक है। आइए जानते हैं इस दौरान कौन से काम करने चाहिए और कौन से नहीं। 
Ugadi 2026: कब मनाया जाएगा तेलुगु नववर्ष उगादी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और इस पर्व से जुड़ी खास परम्पराएं
Chaitra Navratri 2026: डोली में होगा माता का आगमन, प्रतिपदा तिथि का रहेगा क्षय और नौ दिन के होंगे नवरात्रि
Chaitra Maas 2025: आज से शुरू हिंदू कैलेंडर का पहला महीना, जानें चैत्र मास के प्रमुख व्रत-त्योहार
विज्ञापन

2 of 6
खरमास 2026 - फोटो : Adobe Stock
नहीं होते कोई मांगलिक कार्य 
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार खरमास का महीना शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान मांगलिक कार्य करना वर्जित माना जाता है। इस दौरान मुंडन संस्कार, यज्ञोपवीत, गृहप्रवेश, नामकरण, विवाह, सगाई, वधु प्रवेश आदि कोई भी कार्य नहीं किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
खरमास 2026 - फोटो : Adobe Stock
खरमास पर शुभ कार्यों पर क्यों है मनाही?
सूर्य जब अपने पूर्ण तेज पर नहीं होते, तब ग्रहों का शुभ प्रभाव भी रुक जाता है।  जब देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि धनु में प्रवेश करते हैं तब कुंडली में सूर्य कमजोर पड़ जाता है।    ऐसा माना जाता है कि खरमास में सूर्य का स्वभाव उग्र हो जाता है। सूर्य के कमजोर स्थिति में होने की वजह से इस महीने शुभ कार्यों पर पाबंदी लग जाती है। 
 

4 of 6
खरमास 2026 - फोटो : Adobe Stock
खरमास के दौरान न करें ये काम 
  • खरमास के दौरान कोई भी नया काम या व्यवसाय शुरू नहीं करना चाहिए। इससे कार्य में देरी का सामना करना पड़ सकता है। 
  • खरमास के दौरान गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए । यदि आपने नया घर खरीदा है तो उसमें खरमास के दौरान प्रवेश नहीं करना चाहिए। 
  • खरमास के दौरान सगाई या विवाह आदि नहीं करना चाहिए। 
  • इस दौरान मुंडन, जनेऊ और नामकरण आदि से बचना चाहिए। 
  • इसके अलावा कोई भी नयी सम्पत्ति या वाहन आदि खरीदना शुभ नहीं है।
 
विज्ञापन

5 of 6
खरमास 2026 - फोटो : Adobe Stock
खरमास के दौरान क्या करें 
  • खरमास में धार्मिक ग्रंथों का पाठ अत्यंत फलदायी माना गया है। 
  • श्रीराम कथा, भागवत या शिव पुराण का नियमित अध्ययन मन और जीवन दोनों को शुद्ध करता है। 
  • खरमास में  सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य देकर “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • खरमास के समय सात्विक कार्य करना शुभ माना जाता है। 
  • इस दौरान व्रत, उपवास और दान-पुण्य करें। 
  • खरमास के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े या धन का दान करें। 
  • इस दौरान तुलसी पूजन और श्रीहरि का स्मरण करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खरमास 2026 - फोटो : adobe stock

खरमास का समय 
खरमास का आरम्भ 15 मार्च से होगा और अप्रैल प्रातः 9:38 मिनट पर सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा इस दिन खरमास समाप्त होगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक, यह चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी से शुरू होकर वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी को समाप्त होगा। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें