फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

December 2025 Kharmas: जल्दी से निपटा लें सभी शुभ काम, दिसंबर में इस दिन से लगने जा रहा है खरमास

Tue, 25 Nov 2025 05:54 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप नवंबर या दिसंबर में शादी या कोई शुभ कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो खरमास शुरू होने से पहले ही निपटा लें। आइए जानते हैं कि इस साल दिसंबर में खरमास किस दिन से शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
दिसंबर 2025 में खरमास कब लगेगा? - फोटो : Amar Ujala
Kharmas 2025 December Date: हिंदू धर्म में खरमास को अत्यंत महत्वपूर्ण अवधि माना जाता है, जो वर्ष में दो बार पड़ती है। जब सूर्य देव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस एक महीने की अवधि को खरमास कहा जाता है। इस समय में सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है, इसलिए विवाह जैसे शुभ कार्य इस दौरान नहीं किए जाते। यदि आप नवंबर या दिसंबर में शादी या कोई शुभ कार्य करने की योजना बना रहे हैं, तो खरमास शुरू होने से पहले ही निपटा लें। आइए जानते हैं कि इस साल दिसंबर में खरमास किस दिन से शुरू हो रहा है। 

Magh Mela 2026: संगम तट पर कब लगेगा माघ मेला? जानें पवित्र स्नान की तिथियां
Shankh: क्या महिलाओं को नहीं बजाना चाहिए शंख? जानें यह मिथक है या सच
विज्ञापन

2 of 5
दिसंबर 2025 में खरमास कब लगेगा? - फोटो : Adobe Stock
दिसंबर 2025 में खरमास कब लगेगा?
पंचांग के अनुसार साल 2025 में खरमास 16 दिसंबर से आरंभ होकर 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। सूर्य के धनु राशि में गोचर करते ही खरमास प्रारम्भ हो जाता है और सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ यह समाप्त होता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।

Angel Numbers: बार-बार नजर आती हैं 11:11, 2:22 और 3:33 जैसी संख्या? जानें क्या है एंजल नंबर का मतलब
Hanuman Ji: मंगलवार व्रत में करें इन नियमों का पालन, इन मंत्रों के जाप से मिलेगा बजरंगबली का आशीर्वाद
विज्ञापन

3 of 5
दिसंबर 2025 में खरमास कब लगेगा? - फोटो : Adobe Stock
आरंभ तिथि- 16 दिसंबर 2025 (सूर्य का धनु राशि में प्रवेश)
समापन तिथि- 14 जनवरी 2026 (सूर्य का मकर राशि में प्रवेश) मकर संक्रांति
इस अवधि में शुभ कार्यों को विराम दिया जाता है और इसे पूजा-पाठ, भक्ति तथा आध्यात्मिक साधना के लिए उत्तम माना जाता है।

Nazar Dosh Upay बच्चों की नजर उतारने के लिए करें ये 5 सरल उपाय, पलभर में मिलेगा द्रष्टि दोष से छुटकारा

4 of 5
खरमास के दौरान क्या न करें? - फोटो : Adobe Stock
खरमास के दौरान क्या न करें?
  • खरमास के दौरान विवाह, सगाई, मुंडन, नामकरण संस्कार जैसे मांगलिक कार्योंं पर मनाही होती है।
  • इस दौरान नया व्यवसाय भी शुरू नहीं करना चाहिए।
  • खरमास में नया वाहन, सोना-चांदी या बड़े मूल्य की वस्तुएं खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है।
  • इसके अलावा नए घर में प्रवेश करना की भी मनाही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खरमास के दौरान क्या करें? - फोटो : Adobe Stock
खरमास के दौरान क्या करें?
  • खरमास में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन करे पर ध्यान लगाना चाहिए और नकारात्मक विचार को मन में नहीं लाना चाहिए।
  • इस दौरान भगवान विष्णु की उपासना फलदायी मानी जाती है।
  • खरमास में दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।
  • इस समय स्नान-दान तथा धार्मिक अनुष्ठान पर भी जोर दिया गया है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें