फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kharmas 2020: खरमास में जरूर करें ये उपाय, दूर होंगी सारी परेशानियां

Wed, 16 Dec 2020 06:51 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
खरमास 2020 - फोटो : गूगल
हिन्दू धर्म में खरमास का बड़ा महत्व है। खरमास में कई तरह के शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। इस माह में शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव जब धनु में आते हैं तब खरमास लगता है। खरमास का अंत मकर संक्रांति पर होता है। यह मास आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व रखता है। इस मास में जप-तप व दान करने का फल जन्मों जन्मों तक मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, खरमास में कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
भगवान विष्णु - फोटो : अमर उजाला।
भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए शास्त्रों में खरमास में पड़ने वाली एकादशी का व्रत करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु जी की विशेष पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि खरमास में पड़ने वाली एकादशी का व्रत करने से जगत के पालनहार की कृपा प्राप्त होती है और व्रती को बैकुंठ धाम मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 6
तुलसी - फोटो : Social media
हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनी माना गया है। मान्यता है कि खरमास में जो व्यक्ति तुलसी की पूजा करता है उसे जीवन में धन-ऐश्वर्य प्राप्त होता है। खरमास में नित्य तुलसी की पूजा करना चाहिए। शाम को तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाना चाहिए। तुलसी माता की पूजा करते समय ओम नम: भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जप करें।

4 of 6
मां लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
खरमास में माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि पाने के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इसका पाठ करने या सुनने से धन-धान्य की कमी नहीं होती और लक्ष्मी माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
पीपल वृक्ष - फोटो : सोशल मीडिया
खरमास में नित्य सुबह स्नान-ध्यान करने के पश्चात् पीपल की पूजा करना चाहिए। हर रोज सुबह पीपल के वृक्ष को जल दें और पूजा पाठ करें और सायंकाल के समय दीपक जलाएं। खरमास में यह उपाय आपकी कर्ज की समस्या को दूर कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
खरमास में गोवर्धनधरवन्देगोपालं गोपरूपिणम् गोकुलोत्सवमीशानं गोविन्दं गोपिकाप्रियम् मंत्र का जप करना चाहिए। मान्यता है कि पीले वस्त्र धारण करके इस मंत्र का जप करना अधिक लाभदायी माना जाता है। इसके साथ ही दान-पुण्य करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। खरमास में दान व हवन करना अधिक पुण्यदायी माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें