फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: इन बातों पर कर लिया अमल, तो सफलता चूमेगी आपके कदम

Tue, 15 Dec 2020 07:40 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य की शिक्षाएं आज को जीवन में भी बहुत महत्व रखती हैं। चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। उन्हें विभिन्न विषयों की गहरी समझ थी। चाणक्य नें समाजशास्त्र, नीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र समेत कई शास्त्रों की रचना की। चाणक्य नीति में बताई गई बातें व्यक्ति को जीवन में सफलता पाने और लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। अगर चाणक्य की बातों का सार समझकर उन्हें अपने जीवन में उतार लिया जाए तो व्यक्ति एक सफल और सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। 
विज्ञापन

2 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आलस्य का त्याग करें 
चाणक्य नीति कहती है कि आलस्य सफलता की राह में सबसे बड़ी बाधा है।  जो मनुष्य आलस करता है उसे सफलता प्राप्त नहीं होती है। इसलिए तुरंत आलस्य का त्याग कर देना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
आज का काम कल पर न टालें
चाणक्य नीति के अनुसार कभी भी आज का कार्य कल पर नहीं टालना चाहिए। जो लोग कार्य को समय से पूरा नहीं करते हैं और कार्य को टालते रहते हैं उन्हें सफलता बहुत मुश्किल से और बहुत देर में प्राप्त होती है। इसलिए हर कार्य को समय पर पूरा करना चाहिए। 
 

4 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
अनुशासित बने, समय का ध्यान रखें
चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को हमेशा अनुशासन में रहकर कार्य करना चाहिए। एक अनुशासित व्यक्ति ही कार्य को समय पर पूरा करके सफलता प्राप्त कर सकता है। इसलिए हर कार्य समय और अनुशासन के साथ करना चाहिए। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Chanakya Success Mantra
सफलता के लिए झूठ का न लें सहारा
चाणक्य कहते हैं कि सफलता पाने के लिए झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। झूठ बोलने की आदत से मनुष्य का आत्मबल कमजोर होता है। जिससे वह अपना कार्य ठीक से नहीं कर पाता है। जिससे सफलता प्राप्त नहीं होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chanakya Success Mantra
क्रोध में न लें निर्णय
व्यक्ति के क्रोध का त्याग करना चाहिए। क्रोध के समय मनुष्य की बुद्धि सही प्रकार से कार्य नहीं करती है। क्रोध में आकर व्यक्ति अपनी ही अहित कर लेता है। इसलिए कभी भी क्रोध के समय आवेश में आकर कोई निर्णय नहीं लेना चाहिएय़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें