जिस घर में मां लक्ष्मी वास करती हो उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती। कहा जाता है कि अगर मां लक्ष्मी से जुड़ी चीजें आप अपने घर में रखेंगे तो वह हमेशा आपसे खुश रहेंगी। अगर आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहे तो आप भी ये चीजें घर ले आए। आगे की स्लाइड में पढ़ें इन चीजों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
peeli kodiyan
पीली कौड़ियां
कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को कौड़ियां प्रिय हैं। हमेशा अपने घर में पीली कौड़ियां जरूर रखें। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजन करते हुए इन्हें जरूर रखें। पूजा के समाप्त होने के बाद इन्हें एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। घर में इन्हें रखने से कभी भी धन की हानि नहीं होती है।
विज्ञापन
3 of 6
nariyal
एकाक्षी नारियल
मां लक्ष्मी की पूजा करते समय हमेशा एकाक्षी नारियल जरूर रखें। यह भी उन्हें बहुत प्रिय होता है। पूजा में इसे रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है।
4 of 6
kamal seed
कमल के बीज
कमल के फूल पर मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं इसलिए कमल का फूल, कमल के बीज और कमल गट्टे की माला को पूजा घर में रखकर इसकी पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 6
charan paduka
माता लक्ष्मी की चरण पादुका
घर में मां लक्ष्मी की चांदी की चरण पादुका जरूर रखें। कहा जाता है कि जिस घर में चरण पादुका रखते है वहां मां लक्ष्मी निवास करती है। घर में लक्ष्मी के चरण पादुका उस दिशा में लगाएं जहां आप घर में पैसा रखते हैं।
आंवले का वृक्ष
कहा जाता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है। विष्णु जी को यह वृक्ष बहुत प्रिय है। आंवले की पूजा करने और घर में रखने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न रहती हैं।