Karwa Chauth Date October 2025: पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह महापर्व मनाया जाता है। हालांकि, इस साल 2025 में करवा चौथ की सही तारीख को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति है कि यह व्रत 09 अक्तूबर को रखा जाएगा या 10 अक्तूबर को।
हिंदू धर्म में कोई भी व्रत या त्योहार उदया तिथि के अनुसार मनाया जाता है, यानी जिस तिथि में सूर्योदय होता है, उसे ही उस दिन की मुख्य तिथि माना जाता है। आइए जानते हैं पंचांग के अनुसार करवा चौथ की सही तारीख, संपूर्ण पूजा विधि और चंद्रोदय का समय।