आज करवा चौथ का व्रत है। यह व्रत महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। यह व्रत महिलाएं पूरी लगन और श्रद्धा के साथ करती हैं, लेकिन व्रत के दौरान महिलाएं कुछ गलतियां कर देती हैं जिससे उनका फल नहीं मिल पाता है। शास्त्रों के अनुसार इन 5 कामों को करवाचौथ के व्रत के दिन भूलकर भी नहीं करें।
पढ़ें- करवा चौथ 2017: इस समय होगा चांद का दीदार, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
2 of 6
सुहाग सामग्री जैसे, चूड़ी, लहठी, बिंदी, सिंदूर को कचड़े में नहीं फेंके। अगर पहनते समय चूड़ी टूट जाए तो उसे पूजा स्थान पर रख दें और अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए कामना करें।
विज्ञापन
3 of 6
अपने पति के अलावा किसी अन्य पुरूष के बारे में मन में किसी तरह का कोई विचार नहीं लाना चाहिए।
4 of 6
सिलाई, कटाई, बुनाई के लिए कैंची, सुई, चाकू का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
5 of 6
व्रत में दिन के समय सोना, किसी की चुगली करना जैसे काम बिल्कुल न करें। आप चाहें तो सतियों की कथा, पौराणिक कथा, कीर्तन, गयन करके दिन को शुभ बना सकती हैं।
व्रत के दौरान मांस, मछली, अंडा, मुर्गा का सेवन न करें। इस व्रत को पूरी तरह से सात्विक भाव से मनाएं। जिनकी पत्नी यह व्रत रखती हैं उन्हें भी करवा चौथ के दिन इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।