फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamda Saptami 2022: कब है कामदा सप्तमी? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

Tue, 31 May 2022 12:12 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कब है कामदा सप्तमी? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि - फोटो : istock
Kamda Saptami 2022 Date Significance Puja Vidhi: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को कामदा सप्तमी व्रत रखा जाएगा। कामदा सप्तमी का दिन विशेष रूप से भगवान सूर्य देव को समर्पित है। मान्यता है कि कामदा सप्तमी का व्रत भक्त मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु करते हैं। कामदा सप्तमी का व्रत इस बार 6 जून 2022 को रखा जाएगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार, कामदा सप्तमी व्रत की महिमा स्वयं ब्रह्मा जी ने अपने श्रीमुख से भगवान विष्णु को बताई थी। कहा जाता है कि इस व्रत को करने से उन लोगों को विशेष रूप से लाभ मिलता है, जिन्हें संतान नहीं होती है और जिन्हें धन संबंधी समस्याएं लगातार बनी रहती है। कामदा सप्तमी व्रत को रखने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। स्वास्थ्य, धन, संतान और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कामदा सप्तमी की शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 6
कब है कामदा सप्तमी? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
जून 2022 में कब है कामदा सप्तमी?
इस वर्ष जून माह में कामदा सप्तमी का व्रत 6 जून 2022, दिन सोमवार को रखा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
कब है कामदा सप्तमी? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
कामदा सप्तमी व्रत मुहूर्त 
जून माह में सप्तमी तिथि प्रारंभ 6 जून, सोमवार को सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर होगा और इसका समापन 7 जून, मंगलवार को सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर होगा।

4 of 6
कब है कामदा सप्तमी? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
कामदा सप्तमी व्रत और पूजा विधि 
सप्तमी तिथि के दिन व्रत के दिन निराहार रहकर भगवान सूर्य की पूजा करनी चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान 'खखोल्काय नमः' और 'सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
कब है कामदा सप्तमी? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
इसके अलावा मान्यता है कि व्रत वाले दिन सूर्य देव से संबंधित वस्तुओं जैसे घी, गुड़ आदि का दान करना शुभ होता है। इसके बाद अष्टमी तिथि के दिन व्रत का पारण करने के बाद ब्राह्मणों का पूजन करके उन्हें खीर खिलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब है कामदा सप्तमी? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock
कामदा सप्तमी व्रत का महत्व 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव कुंडली में मान सम्मान, स्वास्थ्य, तेज, आत्मविश्वास और सत्ता-सुख के कारक माने जाते हैं। ऐसे में ये व्रत खासतौर पर उन जातकों के लिए बहुत फलदायी माना जाता है जिनकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर है और किसी काम में सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही है। साथ ही इस व्रत को करने से धन, सेहत संबंधी समस्याएं दूर होने के साथ ही जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें