फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kamada Ekadasi 2020: कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु को भोग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, न करें ये गलतियां

Sat, 04 Apr 2020 12:15 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कामदा एकादशी 2020
एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के बाद उनको प्रसन्न करने के लिए भोग लगाने का विधान है। धार्मिक शास्त्रों के पूजा के बाद भगवान को भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। शास्त्रों में भगवान को भोग लगाने के लिए कुछ विशेष नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से पूजा का पूरा लाभ प्राप्त होता है। आइए, आज जानते हैं भगवान को भोग लगाते समय किन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कामदा एकादशी 2020
भोग में तीखी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए
  • इस कामदा एकादशी पर भगवान को भोग लगाते समय भोग में तीखी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। भगवान को सादा भोग लगाने की पंरपरा है। भगवान विष्णु के भोग में मीठे पकवान रखना न भूलें।
विज्ञापन

3 of 6
कामदा एकादशी 2020
विष्णु भगवान के भोग में तुलसी का उपयोग
  • विष्णु भगवान को भोग लगाते समय तुलसी का पत्ता जरूरी माना गया है क्योंकि कहते हैं कि भगवान तुलसी के बिना भोग ग्रहण नही करते हैं। विष्णु भगवान को तुलसी अतिप्रिय है।

4 of 6
कामदा एकादशी 2020
भोग को तुंरत पूजा स्थल से नही उठाना चाहिए
  • भोग को लगाने के तुंरत बाद ही भोग को पूजा स्थल से नही उठाना चाहिए बल्कि भोग लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए भगवान को प्रणाम कर वहां से हट जाना चाहिए, उसके बाद भोग को बांट देना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
कामदा एकादशी 2020
केवल सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं
  • भगवान के भोग में प्याज लहसुन का उपयोग नहीं करना चाहिए। प्याज लहसुन सात्विक आहार में नहीं आता है और भगवान को केवल सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कामदा एकादशी 2020
भोग लगाने के बाद उसका थोड़ा सा हिस्सा निकालकर गाय को खिलाना चाहिए
  • भगवान को भोग लगाने के बाद उसका थोड़ा सा हिस्सा निकालकर गाय को खिलाना चाहिए उसके बाद ही स्वंय प्रसाद लेना चाहिए। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और ऐसा कहा जाता है कि गाय को भोजन खिलाने से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें