Kajari Teej 2023 Puja Samagri List: इस साल कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर को रखा जा रहा है। कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए दिन भर निर्जला व्रत रखती हैं। इसके अलावा कुंवारी लड़कियां भी सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन तीज माता यानी देवी पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि कजरी तीज के दिन विधि पूर्वक पूजा करने से भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं। कजरी तीज की पूजा के लिए सभी सामग्रियों का होना अति आवश्यक होता है। आइए जानते हैं कजरी तीज पूजा की थाली कैसे सजाएं और किन सामग्रियों को शामिल करना चाहिए...
कजरी तीज व्रत कल, पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें
- फोटो : self
कजरी तीज की पूजा सामग्री
कजरी तीज के दिन पूजा के लिए सबसे पहले मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति रखें साथ ही एक चौकी भी तैयार करें। वहीं पूजा सामग्री के लिए आप पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत रखें।
विज्ञापन
3 of 5
कजरी तीज व्रत कल, पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें
- फोटो : istock
वहीं मां पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करने के लिए एक हरे रंग की साड़ी, चुनरी और सोलह श्रृंगार से जुड़े सुहाग के सामान में सिंदूर, बिंदी, चूडियां, महौर, कुमकुम, कंघी, बिछुआ, मेहंदी, दर्पण और इत्र जैसी चीजों को जरूर रखना चाहिए।
कजरी तीज व्रत कल, पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें
- फोटो : iStock
कजरी तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त
कजरी तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 57 मिनट से सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक है। वहीं रात को पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 9 बजकर 45 मिनट से रात को 11 बजकर 12 मिनट तक है।