Kajari Teej 2022 Puja Samagri: कजरी तीज की पूजा सामग्री
- फोटो : istock
कजरी तीज पूज सामग्री
कजरी तीज की पूजा के लिए सबसे पहले मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति रखें साथ ही एक चौकी भी तैयार की जाती है। वहीं पूजा सामग्री की बात करें तो आप पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत रखें।