फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay: नहीं मिल पा रही मनचाही नौकरी, इन आसान उपायों से होगी हर मनोकामना पूरी

Tue, 10 Dec 2024 05:03 PM IST
शिखर बरनवाल धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

आजकल के समय की बेरोजगारी और प्रतिस्पर्धी की दुनिया में अच्छी नौकरी पाना काफी मुश्किल हो गया है। कई लोग मनचाही नौकरी पाने के लिए संघर्ष करते रहते हैं। ऐसे में आप कुछ उपाय अपना सकते हैं जो आपको नौकरी पाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
नौकरी पाने के उपाय - फोटो : freepik
Jyotish Upay: ज्योतिष शास्त्र में नक्षत्रों और ग्रहों की स्थिति के आधार पर प्रत्येक व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य का विश्लेषण किया जा सकता है। ठीक इसी प्रकार प्रत्येक राशि के जातकों के लिए अलग-अलग उपाय बताए गए हैं। इन उपायों का पालन करने से व्यक्ति को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। आजकल के समय की बेरोजगारी और प्रतिस्पर्धी की दुनिया में अच्छी नौकरी पाना काफी मुश्किल हो गया है। कई लोग मनचाही नौकरी पाने के लिए संघर्ष करते रहते हैं। ऐसे समय में अक्सर लोग नकारात्मकता का शिकार हो जाते हैं और अवसाद जैसी समस्याओं से ग्रसित हो जाते हैं। ऐसे में आप ज्योतिष के कुछ उपाय कर सकते हैं जिससे आपको अपनी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गणेश जी की पूजा - फोटो : freepik
गणेश जी की पूजा
गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए, अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो गणेश जी की पूजा करना बहुत ही लाभदायक हो सकता है। इसके अलावा आप हर बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें।

 
विज्ञापन

3 of 5
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं - फोटो : freepik
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
अगर बार-बार इंटरव्यू से रिजेक्ट हो रहे हैं तो शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करना बहुत ही लाभदायक होता है। लाल किताब के मुताबिक, एक नींबू के ऊपर चार लौंग गाड़ दें और 'ॐ श्री हनुमते नमः' मंत्र का 108 बार जप करके नींबू को अपने साथ लेकर जाएं।

 

4 of 5
पीपल के पेड़ की पूजा - फोटो : freepik
पीपल के पेड़ की पूजा
माना जाता है कि पीपल के पेड़ पर वासुदेव भगवान वास करते हैं। इसलिए, अगर इंटरव्यू के लिए कॉल नहीं आ रहा है तो हर गुरुवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें। इसके साथ ही अपने मेल करते समय मन से भगवान का ध्यान करें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमान जी की पूजा - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जी की पूजा
हनुमान जी को बल और बुद्धि का देवता माना जाता है। मनचाही नौकरी पाने के लिए हनुमान जी की उड़ती हुई तस्वीर लगाकर पूजा करें। संभव हो तो हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करने हनुमान जी खुश होते हैं। इससे मनचाही नौकरी पाने के रास्ते खुलने लगते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें