फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay: जीवन में चाहते हैं तरक्की तो तुलसी समेत इन 5 पेड़ों में बांधें कलावा, खुल जाएगी बंद किस्मत

Tue, 13 Jun 2023 05:16 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jyotish Upay For good luck - फोटो : iStock
Jyotish Upay: सनातन धर्म में पूजा-पाठ को विशेष महत्व दिया जाता है। जीवन में शांति बनी रहे इसके लिए नियमित रूप से भगवान की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में एक तरफ जहां देवी-देवताओं की पूजा होती है, वहीं दूसरी तरफ पेड़-पौधों की भी पूजा का विधान है। शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि हर एक देवी-देवता और ग्रह का संबंध कुछ पेड़-पौधों से अवश्य ही होता है। मान्यता है इन पौधों की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और मनुष्य के जीवन से ग्रह संबंधित दोष दूर भाग जाते हैं। पूजा-पाठ के साथ ही कुछ पेड़ ऐसे भी हैं, जिनमें कलावा बांधना शुभ माना जाता है। इन पेड़ों में कलावा बांधने से धन का लाभ होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन पेड़ों में कलावा बांधने से आपको लाभ मिलेगा...

Hindu Months Name: क्या आप जानते हैं हिंदू धर्म के 12 महीनों के नाम? जानिए कब शुरू होता है नववर्ष 
 
विज्ञापन

2 of 6
Jyotish Upay For good luck - फोटो : iStock
तुलसी
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में कलावा बांधने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में सुख शांति का वास होता है।
विज्ञापन

3 of 6
Jyotish Upay For good luck - फोटो : iStock
शमी
शमी के पेड़ की पूजा करने से शनिदेव और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि शमी के पेड़ में कलावा बांधने पर शनि देव प्रसन्न होते है। साथ ही राहु केतु ग्रह शांत होते हैं।

Brahma Muhurta: कब से कब तक होता है ब्रह्म मुहूर्त? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं 

4 of 6
Jyotish Upay For good luck - फोटो : Istock
केले का पेड़
केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। केले के पेड़ की पूजा के साथ ही उसमें कलावा भी बांधने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

5 of 6
Jyotish Upay For good luck - फोटो : amar ujala
बरगद
शास्त्रों में बरगद यानी वट वृक्ष के पेड़ की पूजा का विधान है। वट सावित्री व्रत के दौरान महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और कलावा बांधती हैं। मान्यता है कि बरगद के पेड़ में कलावा बांधने से सुहागिन स्त्रियों के सुहाग की रक्षा होती है। साथ ही अकाल मृत्यु जैसे योग भी टल जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jyotish Upay For good luck - फोटो : iStock
पीपल
पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि इस पेड़ में देवताओं वास होता है। ऐसे में यदि आप तरक्की चाहते हैं पीपल के पेड़ में कलावा बांधें। ऐसा करने पर घर में सुख समृद्धि और धन आता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें