ज्येष्ठ पूर्णिमा 2021 (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन बन रहा ये शुभ संयोग
इस वर्ष ज्येष्ठ पूर्णिमा गुरुवार के दिन पड़ रही है। जहां गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है तो वहीं पूर्णिमा तिथि भी विष्णु जी की पूजा आराधना करने के लिए विशेष महत्व रखती है। इस दिन शुभ, शुक्ल योग भी हैं जो ज्योतिष शास्त्र में शुभ योगों में गिने जाते हैं। 24 जून सुबह 06 बजकर 06 मिनट तक शुभ योग रहेगा इसके बाद शुक्ल योग आरंभ हो जाएगा।