फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaya Ekadashi 2023: आज जया एकादशी के दिन करें ये उपाय, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी मिलेगी कृपा

Wed, 01 Feb 2023 09:33 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जया एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी मिलेगी कृपा - फोटो : अमर उजाला
Jaya Ekadashi Vrat and Upay 2023: आज यानी 1 फरवरी 2023 को जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, जया एकादशी का व्रत हर साल माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। सभी एकादशियों में जया एकादशी बहुत ही पुण्यदायी मानी जाती है। इसका व्रत करने से व्यक्ति भूत, प्रेत, पिशाच की योनि से मुक्त हो जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धापूर्वक जया एकादशी का व्रत रखता है वह ब्रह्म हत्या जैसे महापाप से भी छूट जाता है तथा भगवान विष्णु की कृपा से उसे जीवन के समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पूजा पाठ के साथ ही जया एकादशी के दिन गए कुछ उपाय विशेष फलदायी होते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में... 
 
विज्ञापन

2 of 4
जया एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी मिलेगी कृपा - फोटो : iStock
जया एकादशी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी तिथि 31 जनवरी को 11 बजकर 53 बजे से आरंभ होकर 1 फरवरी को दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि को देखते हुए जया एकादशी का व्रत 1 फरवरी 2023 को रखा जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 4
जया एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी मिलेगी कृपा - फोटो : अमर उजाला
जया एकादशी के दिन करें ये उपाय
  • जया एकादशी व्रत वाले दिन सुबह स्नान के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का आह्वान करें। इससे भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। 
  • जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी जी की भी पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में तरक्की आती है। 
  • जया एकादशी के दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पीले वस्त्र, पीले फूल, पीले रंग की पुष्प माला, मिठाई, फल आदि अर्पित करें। फिर बाद गाय को चारा खिलाएं और जरूरतमंद को कुछ दान करें। 
  • कहा जाता है कि पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा जरूर करनी चाहिए।  जया एकादशी के दिन किसी मंदिर में स्थित पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं और उसके समीप देसी घी का दीपक जलाएं। 
  • एकादशी के दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। इस दिन केवल एक बार भोजन करें और वो भी फलाहार ही होना चाहिए। साथ ही इस दिन चावल खाने से बचें। 
विज्ञापन

4 of 4
जया एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की भी मिलेगी कृपा - फोटो : iStock
जया एकादशी व्रत विधि
  • एकादशी व्रत वाले दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें।
  • व्रत का संकल्प लें और फिर विष्णु जी की आराधना करें।
  • भगवान विष्ण़ु को पीले फूल अर्पित करें।
  • घी में हल्दी मिलाकर भगवान विष्ण़ु का दीपक करें।
  • पीपल के पत्ते पर दूध और केसर से बनी मिठाई रखकर भगवान को चढ़ाएं।
  • एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाएं।
  • भगवान विष्णु को केले चढ़ाएं और गरीबों को भी केले बांट दें।
  • भगवान विष्णु के साथ लक्ष्मी का पूजन करें और गोमती चक्र और पीली कौड़ी भी पूजा में रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें