फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ यात्रा 2018: रथ यात्रा शुरू, इन खास फूलों से सजी है भगवान जगन्नाथ की पालकी

Sat, 14 Jul 2018 09:32 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
jagannath
पुरी में आज रथ यात्रा शुरू हो गई है। भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण के लिए और अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए निकल गये हैं। इस भव्य यात्रा में शामिल होने के लिए बहुत दूर-दूर से लोग पहुंचे हैं।  भ्रमण शुरू होने से पहले 108 जोतों से भगवान की आरती की गई। दोपहर 12 बजे यात्रा को शुरू करने के लिए जुएं की बोली होगी। जो चार लोग सबसे महंगी बोली लगाएंगे उन्हें सबसे पहले जुएं को हाथ लगाने का सौभाग्य मिलेगा। बोली का पैसा मंदिर में दक्षिणा के रूप में अर्पण किया जाएगा।



 
विज्ञापन

2 of 3
jagannath temple
कोलकाता से आए हुए फूलों से होगी रथ की सजावट
रथयात्रा की सजावट खास किस्म के फूलों से की गई है। यह फूल कोलकाता से खासतौर पर यात्रा के लिए ही मंगवाए गए हैं। रथयात्रा में हरिद्वार, नोएडा व सोनीपत से झांकियां शामिल होंगी। साथ में रुड़की बैंड और समालखा बैंड भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
Jagannath
जानिए क्या है रथ यात्रा की खासियत
इस रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, भगवान बालभद्र और देवी सुभद्रा रथ में बैठकर जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर जाते हैं। आपको बता दें, भगवान बालभद्र और देवी सुभद्रा का जगन्नाथ मंदिर घर माना जाता है तो वहीं गुंडिचा मंदिर को भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर कहा जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें