13 जुलाई 2018 से आषाढ़ महीने की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि शुरू हो गए हैं। बता दें, ये नवरात्रि 13 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक चलेंगे। खास बात यह है कि इस बार गुप्त नवरात्रि की शुरुआत पुष्य नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रही हैं। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग व अमृत सिद्धि योग में नवरात्र का समापन होगा। गुप्त नवरात्रि में भी आम नवरात्रि की तरह माता की पूजा की जाती है और पूरे 9 दिनों तक व्रत रखा जाता है।
यह पूजा तंत्र साधना के लिए की जाती है जोकि बहुत ज्यादा कठिन मानी जाती है इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां को अलग-अलग भोग लगाकर प्रसन्न करने की कोशिश की जाती है।ऐसे में आइए जानते हैं मां दुर्गा को भोग लगाकर इसे गरीबों को दान करना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 10
प्रथम नवरात्रि
प्रथम नवरात्रि में मां दुर्गा को घी का भोग लगाया जाता है। घी का भोग लगाने से व्यक्ति को रोगों से मुक्ति मिलने के साथ उसका शरीर निरोग रहता है।
विज्ञापन
3 of 10
द्वितीय नवरात्रि
द्वितीय नवरात्रि में मां दुर्गा को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाया जाता है। दूसरे दिन इन चीजों का दान करने से लंबी आयु का वरदान पाया जा सकता है।
4 of 10
तृतीय नवरात्रि
तृतीय नवरात्रि में माता दुर्गा को दूध या इससे बनी चीजों का भोग लगाएं अौर इसका दान भी करें। ऐसा करने से मां खुश होती हैं और सभी दुखों का नाश करती हैं।
विज्ञापन
5 of 10
चतुर्थ नवरात्रि
समस्याअों से मुक्ति पाने के लिए चतुर्थ नवरात्रि में मां दुर्गा को मालपुआ का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद को किसी ब्राह्मण को दाने के बाद खुद भी ग्रहण करें। ऐसा करने से व्यक्ति की बुद्धि का विकास होने के साथ-साथ निर्णय क्षमता भी अच्छी होती है।
विज्ञापन
6 of 10
पंचम नवरात्रि
परिवार में सुख-शांति बनी रहे इसके लिए लोग पंचम नवरात्रि में माता दुर्गा को केले का भोग लगाते हैं। ऐसा करने से मनुष्य की बुद्धि का विकास होता है।
विज्ञापन
7 of 10
छठी नवरात्रि
छठी नवरात्रि में मां दुर्गा को शहद का भोग लगाया जाता है। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं अौर इसके प्रभाव से साधक सुंदर रूप प्राप्त करता है।
8 of 10
सप्तम नवरात्रि
अपनी हर मनोकामना को पूरा करने के लिए सप्तम नवरात्रि के दिन मां दुर्गा को गुड़ का भोग लगाना चाहिए।
9 of 10
अष्टम नवरात्रि
अष्टमी के दिन माता दुर्गा को नारियल का भोग लगाएं। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। नारियल को सिर से घुमाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।