प्रतीकात्मक तस्वीर
कौन थे वात्स्यायन ऋषि?
वात्स्यायन भारत वर्ष के महान ऋषि थे। उनका जन्म गुप्त वंश के समय का माना जाता है। महर्षि वात्स्यायन ने कामसूत्र में न केवल दाम्पत्य जीवन का श्रृंगार किया है वरन कला, शिल्पकला एवं साहित्य को भी संपदित किया है। इतिहासकारों में वात्स्यायन के नाम और उनके जीवनकाल को लेकर मतभेद हैं। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि नीतिसार के रचयिता कामंदक, जो कि चाणक्य के प्रधान शिष्य थे, वे ही वात्स्यायन ऋषि थे। वहीं सुबन्धु द्वारा रचित वासवदत्ता में कामसूत्र के रचनाकार का नाम 'मल्लनाग' बताया गया है। यानि वात्स्यायन का एक नाम मल्लनाग भी था।