फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी नया काम शुरू करने से पहले नारियल तोड़ने का क्या है महत्व

Fri, 19 Jun 2020 07:03 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मांगलिक कार्यों में भी नारियल का उपयोग किया जाता है। - फोटो : social media

जब भी हम कोई नया काम शुरु करते हैं मकान, वाहन खरीदते हैं, तो सबसे पहले नारियल फोड़ते हैं। मांगलिक कार्यों में भी नारियल का उपयोग किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर कार्य का शुभारंभ करने से पहले नारियल क्यों फोड़ा जाता है।

 

विज्ञापन

2 of 6
coconut - फोटो : अमर उजाला

सनातन धर्म में नारियल को शुभ और मंगलकारी फल माना जाता है। इसे सौभाग्य और समृद्धि की निशानी भी माना जाता है। नारियल को सबसे पवित्र फल माना गया है इसलिए इसको लगभग सभी देवी देवताओं को अर्पित किया जाता है।

विज्ञापन

3 of 6
Coconut

नारियल की बनावट ऊपर से सख्त होती है और अंदर से नर्म, इसकी ऊपरी सतह यह दिखाती है कि हमें मेहनत करने पर ही सफलता मिलती है। नारियल के अंदर का पानी बहुत पवित्र होता है इसमें कोई मिलावट नहीं रहती है, इसलिए जब हम नारियल फोड़ते हैं तो उसका पानी सब तरफ बिखर जाता है जिससे नकारात्मक ऊर्जा या नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

4 of 6
एकाक्ष्ाी नारियल

नारियल को श्री फल भी कहा जाता है, इसका मतलब होता है ईश्वर का फल, इसकी बाहरी सख्त सतह को अहं का प्रतीक माना जाता है और अंदर की सफेद, नर्म सतह को शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए नारियल फोड़ने का मतलब होता है कि हम अपने अहंकार को भगवान के चरणों में समर्पित कर रहें हैं।

विज्ञापन

5 of 6
नारियल

वैसे तो नारियल ज्यादातर नारियलों में तीन निशान बने होते हैं जिसे भगवान शिव के तीन नेत्र माना जाता है। एकाक्षी नारियल बहुत ही मुश्किल से मिलते हैं एकाक्षी नारियल चढ़ाने मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। एश्वर्य, वैभव और समृद्धि प्राप्त होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6

नारियल को भगवान गणेश का प्रिय फल माना गया है नारियल फोड़ने से किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आती है। ऐसा भी कहा जाता है कि पुराने समय में बलि देने की प्रथा थी जिसे बंद करने के लिए नारियल को बलि के रुप में चढ़ाया जाने लगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें