Hanuman Chalisa: हनुमान जी प्रत्यक्ष देवता है। वे तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। कहा जाता है हनुमान जी के पूजन से सभी काम सिद्ध हो जाते हैं और इसी के साथ इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से बड़े लाभ होते हैं। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा, वीर हनुमान को प्रसन्न करने के लिए सबसे सरल और शक्तिशाली स्तुति है। इसकी हर चौपाई अलग अलग रूप से शक्तिशाली है। जीवन की हर समस्या का समाधान हनुमान चालीसा द्वारा किया जा सकता है। नित्यप्रति हनुमान चालीसा का पाठ करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। लेकिन उनकी निरंतर आराधना के बाद भी आपको लाभ नहीं मिल रहा है तो अवश्य ही आप कोई बड़ी गलती कर रहे हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किन गलतियों के कारण नहीं मिल रहा आपको हनुमान चालीसा का लाभ।